फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case registered against BJYM leaders for comment out Rahul Gandhi and Sonia Gandhi in rudrapur

Rudrapur: राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी, BJYM नेताओं पर केस दर्ज

Sat, 06 Jul 2024 01:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 06 Jul 2024 01:58 PM IST
सार

कांग्रेस नेता और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना दो भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं को भारी पड़ गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case registered against BJYM  leaders for comment out Rahul Gandhi and Sonia Gandhi in rudrapur
राहुल गांधी और सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना दो भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं को भारी पड़ गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इधर भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवक पर भी केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि 4 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक रुद्रपुर में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया था। इस दौरान भाजयूमो जिला महामंत्री विपिन गहलौत उर्फ बिट्टू चौहान और जिला उपाध्यक्ष रजत दीक्षित ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए माहौल खराब करने की कोशिश की। इन दोनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक रूप से कहा कि ''राहुल गांधी को गोली मार देनी चाहिए जबकि सोनिया गांधी के लिए कहा गया कि वह बार में डांस करती हैं। इसके अलावा भी आपत्तिजनक बातें कही गयी। इससे जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: 16 साल की नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म...दोषी ताऊ को उम्रकैद की सजा, 61 हजार रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से नेता राहुल गांधी की जान को खतरा है, साथ ही इस तरह की अमर्यादित भाषा बोलने वालों से जिले में माहौल खराब होने का भी अंदेशा है। भविष्य में ऐसे लोग कभी भी जिले का वातावरण खराब कर सकते हैं। दोनों पर गुंडा एक्ट के साथ ही तड़ीपार की कार्रवाई की जाए। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज किया है।

इधर विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा विभाग के प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस ने कोतवाली ने तहरीर देकर कहा कि सोशल मीडिया की ऐप व्हाट्सएप पर करोड़ों देशवासियों के आराध्य प्रभु श्री रामचंद्र के प्रति आपत्तिजनक अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए वार्तालाप की रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई है। इसमें रुद्रपुर निवासी सिद्धांत जोशी ने आराध्य प्रभु राम के प्रति अनुचित भाषा और शब्दों का उपयोग किया गया है। इससे स्पष्ट रूप से धार्मिक लोगों को ठेस पहुंचती है। सिध्दांत जोशी नाम का यह व्यक्ति ऑनलाइन क्लास के माध्यम से समाज में तंत्र मंत्र का प्रचार प्रसार करता है और हिंदू समाज के देवी देवताओं को पाखंड बताता है। संबंधित व्यक्ति के द्वारा बोले गए और आराध्य राम के प्रति आपत्तिजनक शब्दों पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोष है। पुलिस ने सिद्धांत के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed