फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case registered against 26 people in firing case due to election rivalry in bazpur udham singh nagar

Bazpur: चुनावी रंजिश में फायरिंग, छात्र संघ के चार पूर्व अध्यक्ष सहित 26 लोगों पर केस दर्ज; खनन भी था कारण

Wed, 21 Feb 2024 11:38 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 21 Feb 2024 11:38 AM IST
सार

Bazpur Crime News: बाजपुर में पुलिस ने छात्र संघ चुनावी रंजिश में हुई फायरिंग मामले में 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के रातभर दबिश दी। 
 

विज्ञापन
Case registered against 26 people in firing case due to election rivalry in bazpur udham singh nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजपुर में पुलिस ने छात्र संघ चुनावी रंजिश में हुई फायरिंग मामले में दोनों पक्षों में छात्र संघ के चार पूर्व अध्यक्ष सहित 21 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ जानलेवा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के रातभर दबिश दी। 

विज्ञापन


बीते मंगलवार को केलाखेड़ा थाना अंतर्गत गांव महोली जंगल बौर नदी के पास लवप्रीत सिंह ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था। इस दौरान उसका दूसरे पक्ष से आमना सामना हो गया। दोनों पक्षों के बीच पिछले छात्र संघ चुनावी रंजिश को लेकर गाली गलौज हो गई। समर्थक भी आ धमके। देखते ही देखते दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। जिससे पूर्व अध्यक्ष रजत भंडारी, गुरविंदर सिंह, गुरपेज सिंह और दूसरे पक्ष से अमृत पाल सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Bazpur: चुनावी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, तीन घायल; पुलिस ने दो कार किए जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ललित मोहन रावल ने बताया कि गांव भटपुरी निवासी जसविंदर सिंह की तहरीर पर पूर्व अध्यक्ष रजत भंडारी, अमर रंधावा, नवदीप सिंह, अमन बंसल, गुरपेज सिंह, गुरविंदर सिंह, प्रदीप यादव, रक्षपाल सिंह, बुआ सिंह, वरिन्द्र सिंह, सर्वजीत सिंह, रंजीत शेरगिल, खुशदीप सिंह, गुरबचन सिंह, रितिक यादव, सुशील तिवारी, फैज पठान, प्रशांत भट्ट, अर्पित श्रीवास्तव, लवप्रीत सिंह और दूसरे पक्ष से सुखवीर सिंह उर्फ गोरखा, जितेन्द्र गिल, सुखमन, लवप्रीत, मनप्रीत, जसवंत सिंह और अन्य के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच बेरिया दौलत चौकी प्रभारी देवेन्द्र मेहता को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed