फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : case on three for fire on MLA rajkumar thukral

रुद्रपुर : भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल पर फायर झोंकने के मामले में तीन पर केस

Mon, 10 May 2021 02:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 10 May 2021 02:36 PM IST
सार

घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
uttarakhand news : case on three for fire on MLA  rajkumar thukral
तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस ने भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल और पूर्व बीडीसी सदस्य पर फायर झोंकने के मामले में नामजद एक आरोपी समेत तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली में दी तहरीर में रामकोट नंबर छह गदरपुर निवासी नरेंद्र कुमार छाबड़ा ने बताया कि वह शनिवार की रात कार से घर जा रहे थे। इसी बीच, एलायंस कॉलोनी के गेट के पास तरन सिंह निवासी सामिया कॉलोनी रुद्रपुर अपने दो साथियों के साथ कार से आया और उसकी कार के आगे अपनी कार रोक दी। आरोप है कि कार चालक ने जबरन उनकी कार को टक्कर मारी।
विज्ञापन


इसके बाद तरन सिंह ने गालीगलौज शुरू कर दी। कार से उतरने के बाद उसने अपनी पिस्टल की बट से कार का शीशा तोड़कर बट से उनके सिर पर भी वार किया। हंगामा बढ़ने पर मौके पर पहुंचे विधायक राजकुमार ठुकराल ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने विधायक पर ही फायर झोंक दिया। छाबड़ा ने बताया कि फायरिंग के दौरान सिर पर छर्रे लगने से वह (छाबड़ा) जख्मी हो गए और उनका जिला अस्पताल में इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि नरेंद्र की तहरीर के आधार पर आरोपी तरन सिंह और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना एसएसआई रमेश चंद्र तिवारी को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी से मिले मेयर और पार्षद

रविवार को मेयर रामपाल सिंह के नेतृत्व में पार्षदों ने कैंप कार्यालय में एसएसपी डीएस कुंवर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि विधायक पर फायरिंग करना दुस्साहस है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। फायरिंग करने वाले आपराधिक किस्म के हैं, जो कभी भी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते हैं। कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। एसएसपी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। यहां भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह सामंती, बिट्टू शर्मा, पार्षद प्रमोद शर्मा, जितेंद्र यादव, आयुष तनेजा, सुनील कुमार, विधान राय, सुशील चौहान समेत कई मौजूद रहे।


फायरिंग मामले में फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी है। एसओजी समेत कई टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया है। बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। जिले में अपराधियों को संरक्षण कतई नहीं दिया जाएगा।
- डीएस कुंवर, एसएसपी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed