फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case of UP police post entangled in border dispute

Udham Singh Nagar News: सीमा विवाद में उलझा यूपी की पुलिस चौकी का मामला

Fri, 01 Dec 2023 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 01 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Case of UP police post entangled in border dispute
काशीपुर। उत्तराखंड राज्य को बने 23 साल बीत चुके हैं लेकिन परिसंपत्तियों के बंटवारे और जमीन की सीमा विवाद के मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया। उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद की टांडा तहसील क्षेत्र में बॉर्डर के पास बनने वाली पुलिस चौकी का मामला सीमा विवाद में फंस गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राजस्व और पुलिस विभाग की एक टीम रामपुर जनपद से पुलिस चौकी के लिए जमीन की नपाई करने के लिए बॉर्डर पर आई थी। जहां लोहिया पुल के पास टीम ने भूमि चिह्नित की थी। जैसे ही यूपी की टीम ने जमीन की नपाई शुरू की तभी काशीपुर के राजस्व कर्मचारियों ने उस जमीन को उत्तराखंड राज्य की सीमा के अंदर बताते हुए आपत्ति जता दी। दोनों पक्षों की ओर से अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए गए। विवाद न सुलझने पर रामपुर से आई टीम बिना नपाई करे ही लौट गई। क्षेत्र के राजस्व कर्मियों की ओर से पूरी जानकारी एसडीएम को दी गई। उन्होंने रामपुर के एसडीएम से भी वार्ता की। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि अब दोनों राज्यों की संयुक्त टीम जमीन की नपाई करेगी। उसके बाद ही आगे की कार्यवाही होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed