{"_id":"5d812f9f8ebc3e01702d0c3a","slug":"case-of-getting-married-to-sc-woman-for-contesting-election-bazpur-news-hld357077332","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव लड़ने को लेकर एसटी युवती से ब्याह रचाने का मामला गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव लड़ने को लेकर एसटी युवती से ब्याह रचाने का मामला गरमाया
विज्ञापन
बाजपुर। चुनाव लड़ाने के लिए अनुसूचित जाति के युवक ने जनजाति युवती से ब्याह रचाने का मामला गरमाता जा रहा है। मंगलवार को युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आपत्ति जताते हुए हंगामा किया।
जिस पर पुलिस ने युवती को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। पुलिस के समक्ष युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। बुधवार को युवती को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बताते चलें कि ग्राम सभा बाजपुर गांव का प्रधान पद की सीट अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है। गांव के अनुसूचित जाति का कोई परिवार नहीं है। गांव बाजपुर से एक परिवार चुनाव लड़ना चाहता था। लेकिन आरक्षण ने उसके मनसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
परिवार के मुखिया ने अपने बेट अविनाश (अरविंद उर्फ अमर) की शादी गांव सिहाली (भीकमपुरी) निवासी जनजाति समाज युवती रजनी से करा दी। अब इस परिवार रजनी को प्रधान सीट के लिए चुनाव मैदान में उतारने की भूमिका बना ली है। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि मंगलवार को गांव सिहाली (भीकमपुरी) निवासी किसन ने कुछ लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर शिकायत की कि पुत्री रजनी 13 सिंतबर को डिग्री कालेज गई थी लेकिन वापस नही लौटी।
साथ ही आरोप लगाया कि परिवार की बिना सहमति से पुत्री द्वारा की गई शादी पर आपत्ति जताई। इसी शिकायत के आधार पर बाजपुर गांव से युवती को कोतवाली बुलाया गया। युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। बुधवार को युवती को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कोतवाल भट्ट के अनुसार बाजपुर गांव निवासी अरविंद ऊर्फ अमर और गांव सिहाली (भीकमपुरी) निवासी रजनी की बाजपुर के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में 9 सितंबर को शादी रजिस्टर्ड हुई है। इधर युवती के कोतवाली पहुंचने पर परिजनों सहित अन्य लोगों का जमघट लगा रहा। युवती के इनकार करने पर मंगलवार को देर शाम युवती के परिजन घर लौट गए।
वोट बनाने के लिए किया आवेदन
बाजपुर। तहसीलदार जोगा सिंह ने बताया कि बाजपुर गांव में शादी करने के बाद जनजाति समाज की युवती रजनी की ओर से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया गया है। आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया गया है।
आज होगी हाईकोर्ट में रिट दायर
बाजपुर। पूर्व बीडीसी सदस्य मुनव्वर अली ने बताया कि बाजपुर गांव की सीट के आरक्षण मामले को लेकर ग्रामीणों की ओर से बुधवार को हाईकोर्ट में रिट दायर की जाएगी।
इधर चुनाव लड़ने के लिए जनजाति समाज की युवती से शादी करने को लेकर बाजपुर गांव के ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं है। जिससे गांव का चुनावी माहौल गरम हो गया है। इस मामले में खुफिया विभाग की ओर से भी गांव में जाकर जानकारी हासिल की गई है।