फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case of calling Scheduled Caste children with caste related words in kashipur

Kashipur News: अनुसूचित जाति के बच्चों को जातिसूचक शब्द कहने का मामला, शिक्षक पर लगे आरोप; SDM से की शिकायत

Wed, 28 Feb 2024 02:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 28 Feb 2024 02:43 PM IST
सार

काशीपुर में एक ग्रामीण ने इंटर कॉलेज के शिक्षक पर अनुसूचित जाति के छात्रों के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने एसडीएम से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
 

विज्ञापन
Case of calling Scheduled Caste children with caste related words in kashipur
अनुसूचित जाति के बच्चों को जातिसूचक शब्द कहने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

काशीपुर में एक ग्रामीण ने इंटर कॉलेज के शिक्षक पर अनुसूचित जाति के छात्रों के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने एसडीएम से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं शिक्षक ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

ग्राम जुड़का निवासी रामकिशन सिंह ने एसडीएम कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपकर कहा कि प्रतापपुर राजकीय इंटर कॉलेज में उनका पुत्र कक्षा दसवीं का छात्र है। करीब तीन महीने पहले गणित की कक्षा में उनका बेटा अपने साथी के साथ कुछ शिक्षण सामग्री लेने के लिए गया था। कुछ देर बाद ही कक्षा में वापस आ गया। आरोप है कि शिक्षक ने उनकी पिटाई की और छात्रों को बैग लेकर भगा दिया। आरोप लगाया कि बैग वापस करने को प्रधानाध्यापक से शिकायत की तो शिक्षक छात्रों पर भड़क गए। डर के कारण छात्रों ने अपने परिजनों को भी नहीं बताया। बोर्ड परीक्षा से पहले पूछा तो उन्होंने बताया कि शिक्षक बैग नहीं दे रहे हैं। उन्होंने स्वयं पहुंचकर एडमिट कार्ड दिलवाया है।

विज्ञापन


वहीं शिक्षक का कहना है कि उनका काम छात्रों को शिक्षा देना हैं। कुछ शरारती छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के लिए थोड़ी सख्ती करनी पड़ती है। उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। यह शिकायत बीईओ कार्यालय से भी आई थी। प्रधानाचार्य के माध्यम से लिखकर जवाब भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: ऊधमसिंह नगर में बेखौफ हो रहे अपराधियों का बोलबाला, अवैध असलहों का गढ़ बना जिला; जानें कब क्या हुआ

कार्यालय में शिकायत आई थी। जांच में अनुशासन बनाने के लिए छात्रों से सख्ती की बात सामने आई है।
-आरएस नेगी, बीईओ, काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed