फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case filed in the case of death of worker in the companyCase filed in the case of death of worker in the company

Udham Singh Nagar News: कंपनी में श्रमिक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Jul 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 06 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Case filed in the case of death of worker in the companyCase filed in the case of death of worker in the company
सितारगंज। सिडकुल स्थित बालाजी एक्शन कंपनी के अंदर एक श्रमिक की मृत्यु होने के मामले में पुलिस ने कंपनी के एचआर, ठेकेदार समेत चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव जटपुरा, न्यूरिया (पीलीभीत) निवासी रामदुलारे ने बताया कि उनका पुत्र जय सिंह कई सालों से बालाजी एक्शन कंपनी में काम कर रहा था। बताया कि 25 दिसंबर 2024 को उनका पुत्र रोज की तरह काम करने के लिए कंपनी में गया था।
विज्ञापन

अगले दिन 26 दिसंबर को सुबह पांच बजे उनके पुत्र के साथी प्रदीप सिंह और अंकित वर्मा ने फोन पर कंपनी के अंदर जय के मृत पाए जाने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वह अपने गांव निवासी रविशंकर और सुरेश कुमार को लेकर उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचे। वहां उसका पुत्र मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कंपनी के एचआर दिनेश गंगवार, एचआर हेड उमेश त्यागी, ठेकेदार अरुण मिश्रा और मुंशी सूरज की लापरवाही से कंपनी के अंदर उनके पुत्र की मृत्यु हुई है। बताया उसने सिडकुल पुलिस चौकी, कोतवाली सितारगंज में कई बार शिकायत दर्ज कराई पर कार्रवाई नहीं हुई।
सीओ बीएस धौनी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed