फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case filed against youth who set fire to woman's house

Udham Singh Nagar News: महिला के घर में आग लगाने वाले युवक पर मुकदमा

Mon, 05 May 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 05 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Case filed against youth who set fire to woman's house
सितारगंज। महिला के साथ अभद्रता करने और घर में आग लगाने के आरोपी युवक के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक महिला पर विवाह के लिए दबाव बना रहा था लेकिन असफल होने पर उसने महिला के घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।
विज्ञापन

एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि वह सितारगंज में अकेले रहकर गांव मलपुरी स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। एक साल पहले वह गांव बिचुवा निवासी सुरेश भंडारी के घर के पास किराये में रहती थी। सुरेश अक्सर उसका पीछा करता था। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था इसलिए वह सितारगंज आकर रहने लगी। एक मई की रात को वह उसके घर में घुस गया और उसके घर गृहस्थी का सारा सामान तोड़ दिया। फिर सबको एकत्रित कर उसमें आग लगा दी। इसमें 15 हजार की नकदी, चांदी की पायल, सोने की बाली, साड़ियां, कपड़े, बेड आदि जलकर नष्ट हो गए। महिला ने आरोप लगाया कि सुरेश मकान हड़पना चाहता है। शादी करने के लिए भी दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed