फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case filed against three for the murder of the student

मदरसे के छात्र की हत्या में तीन पर केस

Fri, 08 Sep 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Fri, 08 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three for the murder of the student
cyber crime

जम्मू कश्मीर से धार्मिक शिक्षा हासिल करने आए छात्र की प्रेम प्रसंग के चलते गला घोंटकर हत्या की गई थी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव छत की कड़ी में लटका दिया था। इस मामले में मृतक के साथी (छात्र) ने एक महिला सहित तीन के खिलाफ हत्या की रिपेार्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अब तक एक दर्जन से अधिक छात्रों और मोहल्लेवासियों से पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन


शाहिद अहमद पुत्र मोहम्मद मकबूल निवासी पहलगांव जिला अनंतनाग (कश्मीर) ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह मदरसा बदरूल उलूम में मौलवियत की पढ़ाई कर रहा है। उसका दोस्त एजाज अहमद (24) पुत्र गुलाम नबी निवासी ग्राम लाडूरा, बारामूला, कश्मीर पिछले चार साल से मदरसे में रहकर मौलवियत की पढ़ाई कर रहा था। 
विज्ञापन


एजाज अहमद का क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते एजाज अहमद मोहल्ला छीपियान निवासी उसकी बहन के घर भी आता-जाता था। इस बात को लेकर उसके बहनोई से एजाज अहमद की कई बार झड़प भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पांच सितंबर की शाम तीन बजे एजाज अहमद मदरसे से युवती की बहन के घर पहुंचा, जहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव मकान की छत की कड़ी में लटका दिया। मामले में युवती की बहन और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

घटना की विवेचना कर रहे एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि मृतक की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की गई है। हत्या में तीन या तीन से अधिक लोग शामिल रहे होंगे। पुलिस आरोपी के परिजनों, मदरसे के छात्रों और उलेमा से पूछताछ में जुटी है। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि एक महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ चल रही है। 


शीघ्र खुलासा करने की मांग उठाई
मदरसा बदरुल उलूम के उलेमा और प्रबंध समिति के सदस्यों ने कोतवाली पहुंचकर एसएसआई का घेराव किया। उन्होंने मामले का शीघ्र पर्दाफाश करने और आरोपियो को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान मौलाना मुकीमुर्रहमान, मौलाना असीरुद्दीन, मौलाना शुएब, मौलाना उस्मान मिस्बाही, कारी नईम, कारी अंजार, मोहम्मद शोएब, खादिम अली, नौशाद, शाहिद हुसैन, अशरफ तसलीम, सदाकत आदि उपस्थित थे। मदरसे की प्रबंध समिति के अध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया मृतक के परिजनों के अनुरोध पर शव उसके घर पहलगांव भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed