फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case filed against six in Kichha for molesting a woman and breaking her brother-in-law head

Udham Singh Nagar News: महिला से छेड़छाड़...देवर का सिर फोड़ा, छह आरोपियों पर केस दर्ज; पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 22 Mar 2025 05:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 22 Mar 2025 05:26 PM IST
सार

आरकेपुरम निवासी एक महिला के साथ छेड़छाड़ और उसके देवर सहित दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Case filed against six in Kichha for molesting a woman and breaking her brother-in-law head
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किच्छा के लालपुर के आरकेपुरम निवासी एक महिला के साथ छेड़छाड़ और उसके देवर सहित दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना में महिला के देवर अर्जुन सिंह और एक पड़ोसी कमल रस्तोगी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन

महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को वह घर में बैठी थीं। इसी दौरान पड़ोसी राजेंद्र खुराना, सतपाल, बलविंदर बुल्लर, करमजीत और दो अन्य व्यक्ति वहां पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। जब महिला ने अपने पति आनंद सिंह को फोन किया, तो वह अपने भाई अर्जुन के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने पति और देवर को गाली-गलौज देते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अर्जुन का सिर फट गया, जबकि पड़ोसी कमल रस्तोगी ने बीच-बचाव का प्रयास किया, तो उनके सिर पर भी वार किया गया।

विज्ञापन

महिला ने आगे बताया कि आरोपी पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed