फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case filed against five including mother and sons for beating a young man who fell in a tin shed

Udham Singh Nagar News: टिनशेड में गिरे युवक की पिटाई करने पर मां-बेटों सहित पांच पर केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five including mother and sons for beating a young man who fell in a tin shed
रुद्रपुर। मकान की टिनशेड पर गिरे युवक की बेरहमी से की पिटाई के मामले में पुलिस ने मां, दो बेटों और अज्ञात पर केस दर्ज किया है। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली में दी तहरीर में शानू अग्निहोत्री ने बताया कि वह अपने भाई मोहित के साथ वार्ड 16 में रहने वाली बुआ के घर पर आया था। 17 अक्तूबर को वह अपने भाई के साथ बुआ के नए ई-रिक्शा को लेकर घूमने गए थे। इसके बाद उन्होंने खाना खाया और घर की छत पर टहलने लगे थे। इसी बीच मोहित का पैर फिसल गया और वह बगल वाले घर के किचन पर बनी टिनशेड पर गिर गया था। इससे टिन टूट गई।
विज्ञापन

इस पर राजू, उसके भाई सचिन और उनकी मां ने लात घूसों व डंडे से मोहित की पिटाई कर दी। तीनों ने मोहित को बेहोश होने तक पीटा। इसके बाद वे मोहित को मरा समझकर चोर कहते हुए सड़क किनारे फेंककर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके अनुसार तीनों को मालूम था कि मोहित और वह पड़ोसी का भतीजे हैं। बताया कि बुआ मोहित को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी तो आरोपी वाहन के आगे खड़े हो गए। आरोपियों ने इलाज नहीं कराने देने की बात कही। मारपीट में उसके भाई का सिर फट गया था। इसकी सूचना बुआ ने डायल 112, 1090 पर दी थी। आरोपियों ने उनके भाई की जेब में से दो हजार रुपये भी निकाल दिए थे। पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed