फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   case filed against 50-60

सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने के प्रयास में एक नामजद समेत 50-60 पर केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
case filed against 50-60
जसपुर। जुलूस निकालकर भड़काऊ नारेबाजी कर सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद कर 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसआई सुरेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि वह पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। सोशल मीडिया पर 10 जून को लोगों ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल की गिरफ्तारी के संबंध में भारत बंद का एलान किया था। इसे ध्यान में रखकर 11 जून को कुछ व्यक्ति इमरान चौक पर सामूहिक रूप से लकड़ी मंडी से नारेबाजी करते हुए तहसील की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों का जाम लगता देखकर उन्होंने जुलूस को आवास विकास कॉलोनी के पास रोक दिया। पुलिस बल को देखते ही सभी लोग तितर-बितर हो गए। एक व्यक्ति मेहर आलम निवासी नूरी मस्जिद के पास को उन्होंने पहचान लिया। आरोपियों ने सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने के लिए जुलूस निकाला और भड़काऊ नारेबाजी की। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मेहर आलम और 50-60 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ 143, 147, 153 ए, आईपीसी तथा 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed