फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case against unknown person in murder case

Udham Singh Nagar News: महंत और सेवादार की हत्या में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज

Mon, 08 Jan 2024 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 08 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Case against unknown person in murder case
खटीमा स्थित सुरई इको टूरिज्म जोन।- संवाद
खटीमा। भारामल मंदिर के महंत श्री हरिगिरि महाराज और उनके सेवादार की हत्या के मामले में झनकईया थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच झनकईया थानाध्यक्ष को सौंपी गई है।
विज्ञापन


कासिमपुर, बीसलपुर (पीलीभीत) निवासी श्री हरिगिरि महाराज के बड़े भाई सुखलाल पुत्र पुरनलाल ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि अज्ञात हमलावरों ने उनके भाई के अलावा सेवादार रूप सिंह बिष्ट की हत्या कर दी। इसके अलावा दूसरे सेवादार नन्हे पर भी जान से मारने की नीयत से हमला किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोहरे हत्याकांड की जांच झनकईया थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह बिष्ट को सौंपी गई है।
विज्ञापन


इधर, रविवार को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती घायल नन्हे का पुलिस अभिरक्षा में इलाज जारी रहा। जांच में जुटी पुलिस ने रविवार को भी यूपी समेत अन्य स्थानों पर हमलावरों की तलाश में दबिश दी। वन विभाग के साथ सुरई के जंगलों में कांबिंग भी की। वन विभाग के 34 कैमरा ट्रैप की चिप निकालकर जांच की गई, लेकिन कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड के खुलासे तक बंद रहेगा सुरई इको टूरिज्म जोन
खटीमा। श्री हरिगिरि महाराज और उनके सेवक की हत्या के खुलासे में जुटी पुलिस और वन विभाग की टीम सुरई वन क्षेत्र में संयुक्त कांबिंग कर रही हैं। इसके चलते सुरई इको टूरिज्म जोन पर्यटकों के बंद कर दिया गया है। अब हत्याकांड के खुलासे के बाद ही टूरिज्म जोन पर्यटकों के लिए खुलेगा।
सुरई रेंज के घने जंगलों में स्थित भारामल मंदिर में बृहस्पतिवार मध्यरात्रि महंत श्री हरिगिरि महाराज और उनके सेवक रूपा की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों के सुरई रेंज के जंगलों में छिपे होने और जंगल के प्रवेश द्वारों से भागने की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को नाकाबंदी कर दी गई थी। सुरई रेंज के जंगल के सभी प्रवेश द्वारों पर वन विभाग और पुलिस कर्मी तैनात रहे। इसके साथ सुरई इको टूरिज्म जोन में पर्यटकों को जाने से रोक दिया गया। हालांकि संयुक्त कांबिंग के बावजूद टीम के हाथ कोई सुराग नहीं लगे। वन क्षेत्राधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के खुलासे के बाद टूरिज्म जोन को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। संवाद


भारामल मंदिर में अधूरा रह गया तालाब का निर्माण
खटीमा। श्री हरिगिरि महाराज के निधन के साथ ही भारामल मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए बनाया जा रहा है। तालाब का निर्माण भी रुक गया है। लोगों ने बताया कि श्री हरिगिरी महाराज मंदिर परिसर में तालाब का निर्माण करवा रहे थे। इसमें कमल के फूल आदि लगाने के कार्य किए जाने थे। श्री हरिगिरि महाराज समय से इस तालाब का निर्माण करवाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। लेकिन तालाब का निर्माण पूरा होने से पहले उनका निधन हो गया। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed