फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Carefulness in Water Treatment

पानी ट्रीटमेंट में बरतें सावधानी

Sat, 22 Apr 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sat, 22 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Carefulness in Water Treatment
जल उपचार संयंत्र

पर्यावरण कंट्रोल बोर्ड के मुख्य पर्यावरण अधिकारी अमरजीत सिंह ओबेराय ने सीईटीपी प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सीईटीपी संचालक कंपनी को गंदे पानी के ट्रीटमेंट में सावधानी बरतने की हिदायत दी। कहा कि पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने सीईटीपी को कंपनियों से मिलने वाले गंदे पानी की भी जानकारी ली। टीम ने प्लांट से ट्रीट किए पानी के सैंपल भी लिए।

विज्ञापन


शुक्रवार को पर्यावरण कंट्रोल बोर्ड की टीम ने सिडकुल के जिंदल कॉमन इंफ्लुएंट ट्रीटमेंट (सीईटीपी) प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सीईटीपी की क्षमता और उससे जुड़ी कंपनियों और पानी के ट्रीटमेंट की जानकारी ली। प्लांट के इंजीनियर राहुल कुमार आजाद ने बताया कि सीईटीपी की क्षमता चार एमएलडी है। वर्तमान में 87 कंपनी सीईटीपी से जुड़ी हैं।
विज्ञापन


इनमें से 12 वैट कंपनियों द्वारा इंफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट लगाए गए हैं, जोकि प्लांट से पानी ट्रीट कर सीईटीपी को देती हैं। मुख्य पर्यावरण अधिकारी ओबेराय ने सीईटीपी से ट्रीट किए जा रहे पानी का सैंपल लिया। इसके अलावा टीम ने सीईटीपी से सटी गुजरात अंबुजा फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया और फैक्ट्री प्रबंधन को गंदे पानी को लेकर सावधानी बरतने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी  सोमपाल सिंह ने बताया कि सिडकुल की सभी कंपनियों को गंदा पानी सीईटीपी को देने के सख्त निर्देश हैं। अगर, कोई कंपनी पानी नाले या नहर में छोड़ेगी तो सख्त कार्रवाई होगी। वहां पर सहायक पर्यावरण अधिकारी राकेश कंडारी, एल्डिको के डीजीएम संदीप चावला आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed