फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Car train riders to be vulnerable to injuries

ट्रेन की चपेट में आकर कार सवार दो लोग घायल

Sun, 19 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, किच्छा
ब्यूरो, अमर उजाला, किच्छा Updated Sun, 19 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Car train riders to be vulnerable to injuries

मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आकर कार सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में ट्रेन में बैठे तीन अन्य लोग भी चोटिल हो गए। हादसे के बाद ट्रेन एक घंटा देरी से अपने गंतव्य को रवाना हुई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

रविवार को सायं साढ़े पांच बजे लालकुआं से बरेली 05310 डाउन जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन किच्छा रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद आगे के लिए रवाना हुई। जैसे ही ट्रेन सिरौली स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर पहुंची तो उसके सामने यूके 06 ए- 7217 वैगनआर मारुति कार आ गई। परिणाम स्वरूप ट्रेन का इंजन कार के पिछले हिस्से को टक्कर मारता हुआ आगे निकल गया। इससे कार डिब्बे साथ खड़ी हो गई। इस घटना में कार में सवार आदिल अहमद पुत्र अजीज अहमद निवासी आवास विकास व खालसा ढाबे के मालिक हरमेल सिंह पुत्र दर्शन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

यही नहीं कार के डिब्बे की खिड़की में टकराने के कारण ट्रेन में बैठे तीन लोग भी चोटिल हो गए थे। हादसे के बाद चालक ने ट्रेन रोक ली। यह देख आसपास के लोगों ने कार सवार दोनाें घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सुशीला तिवारी रेफर कर दिया। घटना के बाद दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ट्रेन के डिब्बे की खिड़की पर कार के फंस जाने के कारण ट्रेन वहां लगभग एक घंटा खड़ी रही। ट्रेन के चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहले गाड़ी को पीछे की दिशा में करके कार को ट्रेन से अलग किया। इसके पश्चात ही ट्रेन बरेली के लिए प्रस्थान कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed