{"_id":"584abd764f1c1b13754483ee","slug":"cantor-trolley-rammed-into-sugarcane-cleaner-killed-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की ट्राली में घुसा कैंटर, क्लीनर की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने की ट्राली में घुसा कैंटर, क्लीनर की मौत, दो लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का सामान लेकर हल्द्वानी से किच्छा जा रहा कैंटर घने कोहरे के चलते गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। इससे कैंटर क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो श्रमिक घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों घायलों को जिला अस्पताल से हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।
बृहस्पतिवार देर रात हल्द्वानी का एक कैंटर शादी का सामान लेकर किच्छा की ओर जा रहा था। नगला स्थित शांतिपुरी गेट नंबर एक के पास कैंटर तेजी के साथ आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गया। इससे कैंटर के क्लीनर ग्राम मसेवी रसलपुर निवासी 25 वर्षीय सुनील की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कैंटर में सवार दो अन्य श्रमिक गंभीर रुप से घायल हो गए।
उन्हें 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले जाने के बाद हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि रात में घना कोहरा होने के कारण कैंटर के चालक को उसके आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली नजर नहीं आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्लीनर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ब्यूरो