{"_id":"5f0d5e268ebc3e63a47f274b","slug":"canter-collides-with-scooty-rider-bank-worker-dies92","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार बैंक कर्मी को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी सवार बैंक कर्मी को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। बरेली के उत्तम नगर स्थित ग्रामीण बैंक में तैनात कर्मी को कैंटर ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तंब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी निवासी अजय रस्तोगी (53) उत्तम नगर, बरेली में बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में तैनात थे। सोमवार शाम को बैंक की छुट्टी होने के बाद वह स्कूटी से वापस घर को आ रहे थे। रास्ते में अनियंत्रित कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से अजय रस्तोगी को किच्छा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिडकुल चौकी के एसआई राजेन्द्र कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन