फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Canteen will open in Sanjay Van for the convenience of tourists

Udham Singh Nagar News: संजय वन में पर्यटकों की सहूलियत के लिए खुलेगी कैंटीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
Canteen will open in Sanjay Van for the convenience of tourists
रुद्रपुर संजय वन फाइल फाेटो। संवाद
रुद्रपुर। संजय वन में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुुए जल्द ही कैंटीन का निर्माण किया जाएगा। कैंटीन के साथ ही संजय वन के मुख्य गेट के साथ शौचालय और संजय वन क्षेत्र की सोलर फेंसिंग भी की जाएगी। वन विभाग ने निर्माण के लिए 20 लाख का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित संजय वन में पर्यटकों की सुविधाओं के अनुसार तैयार किया जा रहा है। संजय वन में हर सप्ताह करीब 500 पर्यटक वन क्षेत्र में घूमने के लिए आते हैं। पर्यटकों को खाने पीने की चीजें बाहर से खरीदकर लानी पड़ती थी। संजय वन के 6-7 किलोमीटर के दायरे में एक भी दुकान नहीं है। इसलिए कई बार पर्यटकों को खाने-पीने की चीजें उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। परिवार के साथ आने वाले छोटे बच्चों को सबसे अधिक समस्या होती है।
विज्ञापन

अब जल्द ही पर्यटक संजय वन में कैंटीन की सुविधा का लाभ ले पाएंगे। संजय वन 15 हेक्टेयर में फैला हुआ है। जंगल के बीच में होने के कारण हाथी और अन्य जंगली जानवरों का संजय वन क्षेत्र में आने का खतरा बना रहता है। संजय वन के 550 क्षेत्र की सोलर फेंसिंग कर चैन लिंक किया जाएगा। सोलर फेंसिंग होने से पर्यटक बिना डर के वन क्षेत्र में घूम पाएंगे। अधिक से अधिक पर्यटकों को लुुभाने के लिए संजय वन के मुख्य गेट को और आकर्षित बनाया जाएगा। वन विभाग की ओर से 20 लाख रुपये का प्रस्ताव निदेशालय को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। 20 लाख रुपये से ही संजय वन में मौजूद पुराने भवन और शौचालयों की मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
संजय वन में कैंटीन का निर्माण का प्रस्ताव जिला योजना के मंजूरी के लिए जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। कैंटीन होने से खाने पीने की सुविधाएं मिल सकेगी। मुख्य गेट के निर्माण का कार्य भी किया जाएगा, जिससे अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा। - हिमांशु बागड़ी, डीएफओ, तराई केंद्रीय वन प्रभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed