फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Canteen will be opened in District.

पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए कैंटीन खोलने की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Canteen will be opened in District.
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान में मौजूद अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट के निर्देशन में मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के अधिकारियों दीपक पंत व विजय राणा ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले में प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने सैनिक कल्याण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी को शहीद सैनिकों और उनके आश्रित परिवारों के संबंध में लंबित प्रस्ताव प्राथमिकता से उपलब्ध कराने को कहा। पूर्व सैनिकों की संख्या को देखते हुए जिले में पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए कैंटीन का प्रस्ताव तत्काल भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न अवस्थापना विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन स्तर या भारत सरकार के किसी भी मंत्रालय स्तर पर कोई भी प्रकरण लंबित हो तो उसका प्रस्ताव पत्र सहित प्रेषित करते हुए अवगत कराएं ताकि अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महाप्रबंधक उद्योग को अन्य राज्यों का भ्रमण करते हुए जिले में खिलौना ग्रोथ सेंटर खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार करते हुए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा के दौरान एमएनए को नजूल मुद्दे का वर्तमान स्टेटस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्यालयीय शिक्षा की समीक्षा के दौरान डीएम रंजना राजगुरु से कहा कि जिन विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए फर्नीचर खरीदा।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि जनपद में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्ध है। डीआरडीओ की ओर से भी एक प्लांट स्थापित किया गया है। परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने ऑनलाइन मार्केटिंग की जानकारी देते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूहों की ओर से बनाए गए मूंझ घास के उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री की जा रही है। वहां सीडीओ आशीष भटगाई, ओसी कलेक्ट्रेट नरेश दुर्गापाल, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, डीपीओ उदय प्रताप सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित चंद आर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed