फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Candidates are trying to woo voters by feeding them paneer, peas and jalebi

Udham Singh Nagar News: पनीर, मटर और जलेबी खिलाकर वोटर को रिझाने की जुगत में प्रत्याशी

Wed, 16 Jul 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 16 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Candidates are trying to woo voters by feeding them paneer, peas and jalebi
काशीपुर। प्रदेश में इन दिनों पंचायत चुनाव की तैयार जोरों पर है। चुनाव चिन्ह के आवंटन के साथ ही प्रत्याशी पोस्टर, बैनर के अलावा सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने में जुट गए हैं। इसके अलावा मतदाता को अपने पाले में लाने के लिए तरह-तरह के जतन करते नजर आ रहे हैं। जमीनी मुद्दों के बजाय मटर, पनीर, जलेबी, मिठाई और शराब बांटकर अपने पक्ष में वोटर को करने की जुगत में जुटे हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से ही दावेदार मैदान में सक्रिय नजर आने लगे थे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद मैदान में ठहरे प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग गई। इसके बाद से चुनावी प्रचार में सभी जोर-शोर से जुटे हैं। परिजन भी चाट-चौपाटी व ठीयों पर वोटरों को लुभाते नजर आ रहे हैं। काशीपुर विकास खंड में कुल 69668 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 35999 और महिला वोटरों की संख्या 33669 है। ऐसे में दावेदारों सभी का ध्यान रखने में जुटे हैं। क्षेत्र में कुल प्रधान पद के 34, बीडीसी के 33 और पंचायत सदस्य के 350 पदों के लिए लड़ाई छिड़ी है। हर कोई नई तरकीब से मतदाताओं को रिझाने में जुटा है। इसी के चलते कुंडेश्वरी क्षेत्र में पनीर, मटर, जलेबी व शराब बांटने की बातें चर्चाओं में हैं। प्रत्याशी लोगों के घरों तक सामान पहुंचा रहे हैं। चुनावी मैदान में दावेदार हर दांव-पैच लगाकर जीतना चाहते हैं। ऐसे में मतदाताओं की छोटी-छोटी जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसी के चलते जम कर शराब और पैसा भी बहाया जा रहा है। प्रदेश में कई जगह बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चुनाव के दौरान क्षेत्र में डिमांड हाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed