फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Camp Of ADM Usnagar

Udham Singh Nagar News: एडीएम ने की शिकायतों पर सुनवाई

Sat, 24 Jun 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 24 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Camp Of ADM Usnagar
जसपुर। एडीएम ने पतरामपुर एवं नादेही गांव में पहुंच कर अतिक्रमण के नाम पर घर व दुकानें तोड़ने की शिकायत पर दोनों गांवों में जमीनों की नपाई कराई। शिकायतों की जांच की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

पतरामपुर गांव के लोगों ने एसडीएम पर बदले की भावना का आरोप लगाते हुए उनके आशियाने एवं दुकान तोड़ने की शिकायत डीएम एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से की थी। राकेश टिकैत ने सीएम से मिलकर मामले में जांच कराए जाने की मांग की थी। नादेही गांव में अतिक्रमण हटाने के नोटिस मिलने के बाद गांव के रघुनाथ सिंह एवं विजेंद्र सिंह ने हाइकोर्ट की शरण ली थी। साथ ही डीएम को शिकायती पत्र दिया था। शुक्रवार को दोनों मामलों में डीएम के आदेश पर एडीएम जयभारत सिंह ने दोनों गांव में पहुंच कर ग्रामीणों से मुलाकात कर मौके का मुआयना किया। पतरामपुर गांव के ग्रामीणों के सामने चक मार्गों की नपाई कराई। ग्रामीण रोड से नपाई कराने की मांग कर रहे थे। एडीएम ने लोनिवि के अधिकारियों से डीपीआर मंगाकर नपाई कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि स्थानीय प्रशासन ने 107 नंबर के बजाए 101 नंबर का नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। एडीएम ने मौके की नपाई कराई। एडीएम जय भारत सिंह ने बताया कि दोनों गांवों में मौके का अध्ययन किया गया है। इसके बाद जांच रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed