फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar News: Relative Looted jewelry during Came to wedding Function

Sitarganj: शादी में शामिल होने आए रिश्तेदार की गहने देखकर बिगड़ी नीयत, परिवार को बंधक बनाकर लूट ले गया सामान

Wed, 15 Mar 2023 06:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सितारगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, सितारगंज Updated Wed, 15 Mar 2023 06:46 PM IST
सार

तीन मार्च की रात को चार हथियारबंद लुटेरों ने घर में घुसकर किसान ओमप्रकाश, उनके बेटे सुनील व कपिल, पत्नी ललिता देवी और और बहू कुसुमलता को बंधक बना लिया था। चाकू और डंडों से हमला कर बदमाश जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar News: Relative Looted jewelry during Came to wedding Function
सितारगंज में किसान के घर लूट की घटना का खुलासा करते एसएसपी मंजूनाथ टीसी व एसपी सिटी मनोज कत्याल

विस्तार

तीन मार्च को टुंडलिया गोविंदपुर गांव के किसान ओमप्रकाश के परिवार को बंधक बनाने और लूट की वारदात का खुलासा हो गया है। लूट की साजिश ओमप्रकाश की बिरादरी के जसवंत सिंह उर्फ बंटी ने रची थी। वह अपने एक साथी और पीलीभीत के दो बदमाशों के साथ किसान के घर से लाखों का माल समेट ले गया था। मास्टरमाइंड जसवंत किसान ओमप्रकाश के बेटे की शादी में आया था। वहीं से उसने लूट की योजना बना ली थी।

विज्ञापन


मंगलवार को कोतवाली में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि ओमप्रकाश के बड़े बेटे सुनील की 23 फरवरी को शादी हुई थी। गोविंदपुर गांव का ही जसवंत उर्फ बंटी उनके घर शादी में आया था। शादी समारोह में गहने, कैश और गिफ्ट आदि देखकर उसने लूट की योजना बना ली थी। दो मार्च की रात उसने अपने साथी प्रमोद और पीलीभीत जिले के बदमाश सचिन व अनिल सागर को बुलाया। दोनों बदमाशों को ओमप्रकाश के घर के पीछे गेहूं के खेत में टयूबवेल पर शरण दी। लूट की वारदात के बाद चारों वहीं रहे थे।
विज्ञापन


ऐसे हुई थी वारदात
तीन मार्च की रात को चार हथियारबंद लुटेरों ने घर में घुसकर किसान ओमप्रकाश, उनके बेटे सुनील व कपिल, पत्नी ललिता देवी और और बहू कुसुमलता को बंधक बना लिया था। चाकू और डंडों से हमला कर बदमाश जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे आए पकड़ में
वारदात के खुलासे के लिए एसपी सिटी कत्याल, सीओ ओमप्रकाश व कोतवाल बृजवाल के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही करीब 82 संदिग्धों से पूछताछ की। शादी समारोह काम करने आए लोगों में से करीब 82 संदिग्धों से पूछताछ की गई। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। चारों आरोपी लूट के जेवर बेचने के लिए सुनारों के यहां पहुंचने लगे थे। इस पर पुलिस का शक गहरा गया। संवाद

इनकी हुई गिरफ्तारी
ग्राम धंधुरी थाना अमरिया जिला पीलीभीत निवासी अनिल सागर, ग्राम भौना थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत यूपी के सचिन, गोविंदपुर के जसवंत सिंह उर्फ बंटी और टुंडलिया निवासी प्रमोद कुमार।

ये हुई बरामदगी
मोबाइल, सोने के चार कंगन, तीन चूड़ियां, हार, मांग टीका, नथ, अंगूठी, एक जोड़ी झुमके, मंगल सूत्र का लॉकेट, लॉग, नोजरिंग, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक कमरबंद, एक जोड़ी हथफूल, आधार कार्ड, दो पासबुक, लूट में प्रयुक्त बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस, कांता, चाकू, डंडा आदि सामान


एसएसपी ने की इनाम की घोषणा
एसएसपी ने कोतवाली के कांस्टेबल नरेंद्र यादव, सरकड़ा चौकी के कांस्टेबल बलवंत सिंह व एसओजी के भूपेंद्र को जिले के श्रेष्ठ पुलिस कर्मी मैन ऑफ द मंथ बनाए जाने और खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed