फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bus's wishes are not being fulfilled due to lack of resources

Udham Singh Nagar News: संसाधन की कमी से दूर नहीं हो रही बस की खराबी

Fri, 13 Feb 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bus's wishes are not being fulfilled due to lack of resources
रुद्रपुर। रोडवेज डिपो की कार्यशाला पर कलपुर्जों की कमी भारी पड़ रही है। कलपुर्जे न होने से बसों की मरम्मत में कई महीने का समय लग रहा है। डिपो की कार्यशाला में हर माह इस तरह की दिक्कत आ रही है। बीते पांच जनवरी को बस संख्या यूके 07 पीए 4293 के वाटर पंप में खराबी आ गई थी। बस की खराबी दूर करने के लिए कार्यशाला लाया गया लेकिन संसाधनों की कमी के कारण अब तक बस की खराबी दूर नहीं हुई है। यह बस बीएस 4 मॉडल की है।
विज्ञापन

इस माॅडल की खराबी को दूर करने के लिए कम्प्यूटर शॉफ्टवेयर ही आवश्यकता होती है। डिपो की कार्यशाला के पास लैपटॉप नहीं है। इसके लिए मंडलीय कार्यशाला काठगोदाम पर निर्भर रहना पड़ता है। बस संख्या यूके 04 पीए 1676 इंजन में खराबी आने से बीते 24 जनवरी से डिपो की कार्यशाला में खड़ी है। डिपो की कार्यशाला में इंजन की खराबी दूर करने के संसाधन नहीं हैं।
विज्ञापन

--------

बसों की खराबी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए मंडलीय कार्यशाला का भी सहयोग लिया जाएगा। जल्द खराबी दूर हो जाएगी।
-श्रीराम कौशल, सहायक महाप्रबंधक रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article