{"_id":"690a578ff1b05dddf101ef97","slug":"businessmans-son-dies-in-us-fire-khatima-news-c-236-1-ktm1001-112010-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अमेरिका में हुए अग्निकांड में व्यापारी के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अमेरिका में हुए अग्निकांड में व्यापारी के बेटे की मौत
Wed, 05 Nov 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता। अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में स्टोर में लगी आग की चपेट में आकर स्थानीय व्यापारी के पुत्र की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान घर पर शोक संवेदना जताने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।
नगर के गुरुद्वारा मार्ग, वार्ड नंबर तीन निवासी शंकर शर्मा का पुत्र अनिल शर्मा (36) दो साल पहले अमेरिका गया था। अनिल कैलिफोर्निया के रेडवुड सिटी में स्टोर पर कार्य करता था और वहीं रहता था। सोमवार की सुबह स्टोर में लगी आग की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। परिचित से फोन पर हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे भाई की कुछ वर्ष पूर्व पानी में डूबने से मौत हो गई थी। छह माह पहले बीमारी के चलते मां का भी देहांत हो गया था।
अनिल की मौत से पिता शंकर शर्मा, पुत्रवधू गुरमीत शर्मा उर्फ अन्नु, पोत्री अवनी व पौत्र अनवीर का बुरा हाल है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, सभासद गौरव वर्मा, नकुल भट्ट, विशाल गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, गुरनाम सिंह आदि लोगों ने घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।