फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Businesmen shared tips to get sucess in business.

Udham Singh Nagar News: सफल उद्यमियों ने युवाओं से साझा कीं उद्यमी बनने की बारीकियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Businesmen shared tips to get sucess in business.
पंतनगर में प्रतिभागियों को पुरस्कार देते अतिथि। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। बायोटेक परिषद हल्दी एवं बायोटेक कंसोर्टियम इंडिया लिमिटेड दिल्ली की ओर से जैव प्रौद्योगिकी उद्यमिता विकास पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि अधिष्ठात्री प्रौद्योगिकी महाविद्यालय डॉ. अलकनंदा अशोक ने उद्यमिता को वर्तमान का सबसे जरूरी विषय बताते हुए कहा कहा कि अभियांत्रिकी और मेडिकल के बाद अब अधिक अवसर स्टार्टअप में हैं। युवा इसका लाभ उठाकर उद्यमी और रोजगार सृजित करने वाले बनें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पंतनगर विवि के निदेशक प्रशासन आशीष भटगाईं ने युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों और अवसरों को सफलता में बदलने पर जोर दिया। अतिथि कर्नल एएस राठौर ने सफल उद्यमी बनने के लिए निरंतर प्रयास को जरूरी बताया। तकनीकी सत्र में क्रिमसन हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रणव चोपड़ा ने युवाओं को समाज की वास्तविक आवश्यकता पर कार्य करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

नवाचार फाउंडेशन आईआईटी कानपुर की डॉ. संचिता चौधरी ने कौशल व उद्यमिता विकास की राष्ट्रीय नीतियों और योजनाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया। वहां बायोटेक परिषद के निदेशक डॉ. संजय कुमार, बीसीआईएल की प्रबंध निदेशिका डॉ. पूर्णिमा शर्मा, डॉ. सुमित पुरोहित, डॉ. कंचन कार्की, डॉ. मणिंद्र मोहन, डॉ. किशन रावत, अमित पुरोहित, डॉ. केपी सिंह विकल, सचिन शर्मा, शर्ली चाल्स, शारदेंदु, अनुज जॉन, जितेंद्र बोहरा, अनुज कुमार, केशव रावत, मनोज कनवाल, ललित मिश्रा व भूपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संस्थानों के प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग
पंतनगर। प्रशिक्षण में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, पंत विवि पंतनगर, देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय देहरादून, आईवीआरआई मुक्तेश्वर, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय भीमताल, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी, गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर, साउथ एशियन विश्वविद्यालय, वीरचंद्र सिंह गढ़वाली विश्वविद्यालय भरसार के छात्र-छात्राओं सहित शोधार्थियों व वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। संवाद

यह लोग हुए पुरस्कृत
पंतनगर। प्रशिक्षण के दौरान हुई पोस्टर प्रतियोगिता में आदित्य वर्मा, अनुज तिवारी, मीनू शशि, सुमित गंगवार, ओलंपिका शर्मा, गौतमी शर्मा, सचिन डोंगरा, शीबा बेलवाल, मनदीप रावत, ज्योति श्रीवास्तव, शालिनी सिंह, रजनी बुटोला, डॉ. मानसी व डॉ. सोनू राणा को बेहतर प्रस्तुति के लिए पदक व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इसके निर्णायक मंडल में वैज्ञानिक डॉ. कुलवंत चहल, डॉ. निर्मला राठी और डॉ. तलवार रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed