फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Buses play to Tankpur and khtima after three months

तीन महीने बाद टनकपुर और खटीमा के लिए चलीं बसें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Buses play to Tankpur and khtima after three months
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन से टनकपुर के लिए रवाना होती रोडवेज बस। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। तीन महीने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार आम जनता के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ। रुद्रपुर डिपो से एआरएम व कर्मचारियों ने बसों को रूटों पर रवाना किया। पहले दिन रोडवेज बसों में पर्याप्त यात्री नहीं मिले। रुद्रपुर डिपो से आठ बसों का संचालन हुआ।
विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन सुबह सात बजे से टनकपुर, हल्द्वानी, खटीमा व काशीपुर रूट की बसों के संचालन की तैयारी शुरू की गई। एआरएम राकेश कुमार ने रोडवेज वर्कशॉप में सभी बसों का जायजा लेते हुए चालक-परिचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पहले दिन यात्रियों की संख्या कम रही। प्रति बस 10 से 12 यात्रियों ने ही सवारी की।
विज्ञापन
एआरएम ने कहा कि पहले दिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खटीमा, टनकपुर, काशीपुर और हल्द्वानी के लिए आठ बसों का संचालन किया गया। इन बसों में करीब 90 यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले कम यात्रियों ने बसों में सफर किया। धीरे-धीरे यात्रियों के बढ़ने की संभावना है। टनकपुर मार्ग पर डग्गामार बसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही रोडवेज परिसर में बाहरी वाहन प्रवेश नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed