{"_id":"66200a247d24f78c350fea08","slug":"buses-engaged-in-elections-passengers-helpless-problems-in-transportation-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-110159-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चुनाव में लगीं बस, यात्री बेबस, आवागमन में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चुनाव में लगीं बस, यात्री बेबस, आवागमन में हो रही परेशानी
Wed, 17 Apr 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज परिसर में बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
रुद्रपुर। तपती गर्मी, पसीने से तरबतर शरीर और बस का इंतजार...। ये बेबसी इन दिनों रोडवेज स्टेशन पर बसों का इंतजार कर रहे हर यात्री की है। दरअसल परिवहन विभाग की ओर से चुनाव के दौरान तैनात फोर्स के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, देहरादून रूट की बसों के अलावा लोकल रूटों की बसों को भी लगाया गया है। बसों के चुनावी प्रकिया में लग जाने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि परिवहन विभाग लोकल रूट पर अतिरिक्त फेरे लगवाकर स्थिति संभालने की कोशिश में जुटा है।
पहले चरण के मतदान में चुनाव प्रचार का शोर थम जाने के बाद सारी तैयारियां सकुशल मतदान को संपन्न कराने की हो रही है। ऐसे में पोलिंग पार्टियों एवं सुरक्षा कर्मियों के लिए वाहनों की व्यवस्था किया जाना तेज कर दिया गया है। अभी तक रोडवेज की 50 से अधिक बसें अधिग्रहीत कर चुनावी प्रकिया में लगा दी गई हैं। इन बसों को सुरक्षाकर्मियों को ले आने-ले जाने के लिए उपयोग में लिया जाएगा। बसों का अधिग्रहण होने के बाद गैर प्रदेशों के रूट पर बसों का संकट गहरा गया है। यात्रियों को रेलवे सहित अन्य विकल्पों की मदद लेनी पड़ रही है। रुद्रपुर रोडवेज की अधिग्रहीत बसों को निर्वाचन आयोग के हवाले कर दिया गया है।
-- -- -- -
रोडवेज परिसर में 10 बसें हुईं रवाना
रुद्रपुर। पहले चरण के लिए प्रचार का शोर थमने के बाद सकुशल मतदान कराने की सारी कवायदें चल रही हैं। इसके तहत बुधवार को रोडवेज परिसर में 10 बसों को रवाना किया गया। बुधवार से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फोर्स मतदान केंद्रों पर पहुंचकर एरिया डोमिनेशन का कार्य करना शुरू करेगी। इसके लिए रुद्रपुर रोडवेज से एक बार आठ, दूसरी बार 26 व तीसरी बाद 10 बसें पुलिस प्रशासन के लिए भेजी गई। वहीं छह बसें काशीपुर से अधिग्रहित की गई हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
निर्वाचन विभाग से बसों की डिमांड की गई थी। इसमें बुधवार को भी 10 बसें रवाना की गईं। लोकल रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए। - केएस राणा, सहायक महाप्रबंधक रुद्रपुर रोडवेज।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
खटीमा में नहीं दिखा वाहनों के अधिग्रहण का असर
खटीमा। लोकसभा चुनाव में रोडवेज बसों और निजी वाहनों के अधिग्रहण का खटीमा में असर नहीं दिखा। टनकपुर मार्ग स्थित रोडवेज स्टॉपेज के पास बसें निश्चित अंतराल के बाद आती नजर आईं। उत्तराखंड रोडवेज के अलावा पीलीभीत मार्ग पर यूपी रोडवेज की बसों की भी आवाजाही दिनभर होती रही। रुद्रपुर से टनकपुर मार्ग पर नियमित बसों का संचालन होने से बसों के लिए अफरातफरी जैसी स्थिति नहीं रही। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
चुनाव में लगी बसें, यात्री धूप में हो रहे परेशान
काशीपुर। चुनाव कार्यों में रोडवेज डिपो से कुल 12 बसें लगाई गई हैं। बसों के चुनाव में जाने के कारण बसों के अभाव में यात्री परेशान रहे। टांडा तिराहा, चीमा चौराहा, स्टेडियम आदि जगहों पर लोग बसों का इंतजार करते रहे। हरिद्वार जा रहे यात्री कमल ने बताया कि बहुत देर से बस के लिए खड़े हैं लेकिन बस नहीं आई है। दिल्ली के यात्री महेश ने कहा कि वह दो घंटे से धूप में बस का इंतजार कर रहे हैं। डिपो अधिकारियों का कहना है कि चुनाव में भेजी गईं ज्यादातर बसें दिल्ली मार्ग की हैं। इधर बाजपुर से हल्द्वानी जाने वालीं निजी बसें अपने अड्डे पर ही दिखीं। संवाद