फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bus fall down.

हल्द्वानी जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bus fall down.
मौके पर लगी भीड़। - फोटो : BAZPUR
काशीपुर से हल्द्वानी जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर भैंसिया फार्म के पास धान के खेत में जाकर पलट गई। दस यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एक बजे भैंसिया फार्म के पास काशीपुर से हल्द्वानी जा रही प्राइवेट बस ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर धान के खेत में जाकर पलट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार सभी 25 यात्रियों को सकुशल निकाला

। पुलिस ने सभी यात्रियों को उनके घर छुड़वाया। लोगों ने बताया कि दस यात्रियों के मामूली चोटें आई हैं। बताते हैं कि लेवड़ा नदी के उफनाने से हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित श्मशान घाट के सामने भारी जलभराव है जिस कारण यातायात बंद कर दिया था। काशीपुर से एक निजी बस हल्द्वानी के लिए भैंसिया फार्म होकर जा रही थी। भैंसिया फार्म के पास ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में बस धान के खेत में पलट गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। संवाद

पलटी हुई बस।

पलटी हुई बस।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed