{"_id":"5cb770e3bdec2213f4136b73","slug":"burns-millions-of-items-in-fire-at-the-hardware-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्डवेयर की दुकान में आग से लाखों का सामान जला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्डवेयर की दुकान में आग से लाखों का सामान जला
Thu, 18 Apr 2019 12:00 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर हार्डवेयर की दुकान में लगी आग के बाद जला सामान दिखाता दुकान स्वामी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर रोड स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब बीस लाख का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल के एक वाहन ने समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे आसपास की दुकानें आग की चपेट में आने से बच गई।
विज्ञापन
एलायंस कॉलोनी निवासी पूरन चंद्र अरोरा की काशीपुर रोड स्थित नवोदय स्कूल के सामने पूरन चंद्र एंड संस के नाम से हार्डवेयर की दुकान है। मंगलवार रात को दुकान बंद कर जब अगले दिन सुबह सात बजे पूरन का चालक छोटा हाथी में कुछ सामान लेकर दुकान पहुंचा तो दुकान के भीतर से धुआं निकलता देखा।
विज्ञापन
सूचना पर पूरन चंद्र अग्निशमन विभाग को आग की सूचना देने के साथ ही खुद भी दुकान पहुंचे। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के एक वाहन ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इससे आसपास की अन्य दुकानें और आवासीय भवन आग की चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन
पूरन चंद्र के मुताबिक आग से दुुकान में रखी तीन लाख की नकदी, फर्नीचर, कंप्यूटर और एसी के साथ ही कई महंगे उपकरण जलकर नष्ट हो गए। उन्हें करीब बीस लाख का नुकसान हुआ है। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।