फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bum-bam Bhole and Har-Har Mahadev

बम-बम भोले और हर-हर महादेव से गूंजा तराई

Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।  Updated Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bum-bam Bhole and Har-Har Mahadev
रुद्रपुर के शिव शक्ति मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : Amar Ujala

महाशिवरात्रि का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों ने भी मंदिरों में जलाभिषेक किया। इस दौरान बम-बम भोले और हर-हर महादेव के उद्घोषों से माहौल भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन


शहर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंगलवार तड़के चार बजे से शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के साथ फल,फूल, नैवेद्य चढ़ाकर पूजा अर्चना करते हुए सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री सनातन धर्म युवा मंच, महावीर दल, स्त्री सत्संग सभा के सेवादार व्यवस्थाओं में जुटे रहे। शहर के दूधिया मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, दुर्गा मंदिर, नीलकंठ मंदिर, अटरिया मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर भदईपुरा, चामुंडा मंदिर, शिव मंदिर इंदिरा कालोनी, वैष्णो मंदिर में भी भक्तों की भीड़ जुटी रही। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों के लौटने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा, उनका जगह-जगह गाजे-बाजों के साथ स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू हुआ शिवरात्रि मेला
रुद्रपुर। गंगापुर रोड पर संजयनगर नई बस्ती में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में तीन दिनी मेला शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में शहर एवं आस पास से श्रद्धालु पहुंचे। वहीं करतापुर रोड पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी शिवरात्रि मेला आयोजित हुआ। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां पर किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने भी परिवार सहित पहुंचकर जलाभिषेक किया।

श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
गदरपुर/शांतिपुरी/गूलरभोज।  महाशिवरात्रि पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। श्री पुरातन शिव मंदिर, मुख्य बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, रेड रोज कान्वेंट स्कूल रोड स्थित अद्वैत अनंत आश्रम, शिव मंदिर आवास विकास, शिव मंदिर ग्राम भरतपुर, सरदारनगर, शिव मंदिर मजराविधि, रामबाग, बराखेड़ा, सकैनिया आदि मंदिरों में हर-हर, बम-बम के उद्घोषों  के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। उधर गोलगेट, नगला, शांतिपुरी, बिंदुखत्ता के शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। गूलरभोज के रेलवे फाटक, नई बस्ती, बंगाली कालोनी, आईटीआई, गोलाई, दलपुरा, संतोषनगर आदि में भी शिवभक्तों में उत्साह देखा गया। 

आज भी मनाई जाएगी शिवरात्रि
रुद्रपुर। जिले में कई स्थानों पर शिवरात्रि का पर्व बुधवार को भी मनाया जाएगा। हालांकि शिवरात्रि पर मंगलवार को सरकारी अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन पंचांग के अनुसार बुधवार को भी शिवरात्रि पूजन का मुहूर्त बताया गया है। इसके चलते कई लोग शिवरात्रि बुधवार को मनाएंगे। शिवरात्रि की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति भी बनी रही।

शिवरात्रि पर मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
किच्छा। नगर के सनातन धर्म मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, बल्देव विद्या मंदिर, मारवाड़ी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। बंडिया के निकट बैराज पर भारी मेला लगा। यहां पर बने शिव मंदिर में दिन भर भंडारा चलता रहा।



एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
काशीपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर मोटेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए बेरिकेडिंग लगाई गई। श्रद्धालु सोमवार रात से ही लाइन में लग गए। रात दस बजे से ही लोगों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। मंगलवार देर शाम तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस अधिकारी मंदिर परिसर में तैनात थे। लोगों के अनुसार एक लाख से अधिक लोगों ने जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed