{"_id":"fce388d35283742a90d87f9e428454b2","slug":"built-in-rudrapur-international-level-field-hockey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" रुद्रपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी मैदान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
Updated Thu, 22 Oct 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स स्टेडियम में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक्स ट्रैक और एस्टो टर्फ हॉकी मैदान बनने जा रहा है। जिसके लिए स्टेडियम को 8 एकड़ अतिरिक्त भूमि मिल चुकी है। विभाग ने खेल निदेशालय को 22 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में 2018 में नेशनल गेम्स होने हैं। जिसके लिए प्रदेशभर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। रुद्रपुर में भी गेम्स होने संभावित हैं, इसलिए यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल, हॉकी मैदान और एथलेटिक्स ट्रैक बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए स्टेडियम से लगी करीब 8 एकड़ जमीन खेल विभाग को देने पर शासन से हरी झंडी मिल चुकी है। जिला खेल अधिकारी सुरेश चंद्र पांडे ने बताया कि डीएम की पहल पर मिली आठ एकड़ जमीन जल्द ही खेल विभाग को हस्तांतरित हो जाएगी।
विज्ञापन
वर्तमान में विभाग के पास स्टेडियम में 14 एकड़ भूमि है, जिसका विस्तार अब 22 एकड़ तक हो जाएगा। अतिरिक्त जमीन में देहरादून की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक्स ट्रैक बनाया जाएगा।
वर्तमान में स्टेडियम में आठ लाइन का ग्रास ट्रैक ही उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल और एस्टो टर्फ हॉकी मैदान प्रदेश में नहीं है। तीनों के निर्माण के लिए खेल निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मंजूर होते ही निर्माण करा दिया जाएगा।