फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Building being prepared for zonal office in transit camp

Udham Singh Nagar News: ट्रांजिट कैंप में जोनल कार्यालय के लिए तैयार हो रहा भवन

Wed, 13 Aug 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 13 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Building being prepared for zonal office in transit camp
रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से ट्रांजिट कैंप में दूसरा जोनल कार्यालय खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए चयनित एक भवन तैयार किया जा चुका है और दूसरे भवन की मरम्मत की जा रही है। मेयर के अनुसार एक महीने में मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जोनल कार्यालय संचालित कर दिया जाएगा। मेयर विकास शर्मा ने चुनाव जीतने के बाद शहर में जनता की सहूलियत के लिए चार जगहों पर जोनल कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। नौ मई को आवास विकास में पहला जोनल कार्यालय खोल दिया गया था। इस जोनल कार्यालय में छह वार्डों के लोगों को नगर निगम से संबंधित 10 सेवाएं मिल रही हैं। अब ट्रांजिट कैंप में जोनल कार्यालय खोलने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

मेयर शर्मा ने बताया कि ट्रांजिट कैंप में नेताजी सुभाष पार्क के सामने दो पुराने भवन थे। इनमें से दो कक्षों का एक भवन मरम्मत के बाद तैयार हो चुका है। दूसरा भवन एक महीने में तैयार कर लिया जाएगा। जोनल कार्यालय शुरू होने से छह वार्डों के लोगों को टैक्स जमा करने, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सफाई सहित विभिन्न कार्याें के लिए निगम नहीं आना पड़ेगा। यहां पर आधार कार्ड सेंटर भी शुरू किया जाएगा। कहा कि जोनल कार्यालय में स्वास्थ्य सेवाएं देने को लेकर भी कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed