{"_id":"596a638c4f1c1b9a648b4841","slug":"buddhist-conference-will-be","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
बौद्ध सम्मेलन होगा
- फोटो : अमर उजाला
काशीपुर। देश में शांति और भाईचारा बनाने के लिए तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 26 देशों से प्रतिनिधियों के पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि सम्मेलन में 37 देशों को आमंत्रित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष और जसपुर बौद्धमठ के चेयरमैन रेवरेंड महानायक महाथेरा अश्वघोष ने शनिवार को मुरादाबाद रोड स्थित नवीन अनाज मंडी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की। बताया कि भाई चारा, शांति, प्रेम, देशप्रेम बनाने के लिए रुद्रपुर रोड स्थित गौतमी हाइट्स होटल में 28 सितंबर से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन होगा।
विज्ञापन
इसमें एशियाई संस्कृति, इसके पुनरुत्थान में बौद्ध धर्म की प्राप्तियां सहित कई अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में एशिया सांस्कृतिक केंद्र, बौद्धिक शिक्षा, एशिया में सामाजिक, राजनीतिक बदलाव सहित 10 बिंदुओं पर चर्चा होगी। सम्मेलन में 37 देशों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें 13 देशों के 24 लोगों की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि 26 देशों के प्रतिनिधि, बौद्ध भिक्षु, बौद्ध विचारक एवं बौद्ध विद्वानों के आने की उम्मीद है। मुख्य अतिथि श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे होंगे। विशिष्ट अतिथि परम पावन दलाईलामा, परम पावन कर्मापा, परम पावन शाक्याट्रेसिंग, ड्रकूंम है। इस दौरान पूर्व आयकर आयुक्त एचपी केन, चंदन, अशोक घोष आदि थे।
विज्ञापन