{"_id":"6653aa1af0b886ba1200f654","slug":"bsp-will-participate-in-civic-elections-with-full-strength-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-112168-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बसपा पूरी ताकत के साथ निकाय चुनाव में करेगी भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बसपा पूरी ताकत के साथ निकाय चुनाव में करेगी भागीदारी
Mon, 27 May 2024 03:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 27 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
जसपुर में सम्मेलन को संबोधित करते बसपा नेता।
जसपुर। बहुजन समाज पार्टी के सम्मेलन में वक्ताओं ने पूरी ताकत से निकाय चुनाव लड़ने का आह्वान किया। कहा कि बसपा रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, रोजगार पर ध्यान देकर सर्वसमाज के लोगों को अपने साथ लेकर चलने का काम कर रही है।
लकड़ी मंडी चौक में रविवार को हुए सम्मेलन में बसपा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी शीशपाल, प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य और जफर अली ने कहा कि पार्टी पूरे राज्य में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने वायदा किया कि पार्टी, सभी के हितों के लिए कार्य करते हुए उनके अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी। कार्यक्रम में युवा नेता वसीम सिद्दीकी ने समर्थकों संग बसपा का दामन थाम लिया। वसीम लंबे समय से निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तैयारी कर रहे हैं। वसीम ने पार्टी पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि वह पार्टी में लोगों को जोड़कर मजबूत बनाएंगे। यहां नंद गोपाल, वीके गौतम, राजेन्द्र कुमार, शब्बू, राशिद, शकील, रईस अहमद, डॉ. बीएस गौतम, विक्रम, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।