फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BSP and Independent candidate filed nomination

बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी ने कराया नामांकन

Sun, 22 Jan 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज Updated Sun, 22 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
BSP and Independent candidate filed nomination
-सितारगंज में नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी नवतेज पाल और निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता राणा ने हजारों समर्थकों के साथ रैली निकाली और आरओ कार्यालय पहुंच नामांकन कराया।

  शनिवार को आदर्श अंबेडकर स्कूल में बसपा के प्रत्याशी नवतेज पाल सिंह के साथ कार्यकर्ता और उनके हजारों समर्थक एकत्रित हुए। यहां से सिडकुल मार्ग, मुख्य चौराहा व अमरिया चौराहा होते हुए मंडी स्थित रिटर्निंग आफीसर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ता व उनके समर्थकों ने नारेबाजी की। आरओ कार्यालय में रिटर्निंग आफीसर एसडीएम विनोद कुमार के समक्ष बसपा प्रत्याशी नवतेज पाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता विनय कृष्ण मंडल के देरी से पहुंचने के कारण उनका नामांकन पत्र दाखिल नहीं हो सका।


  इधर, नानकमत्ता विधानसभा से आम आदमी पार्टी की नेता सुनीता राणा जोशी ने अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ चिंतीमजरा स्थित अपने आवास से रैली निकाली। जो मंडी स्थित नानकमत्ता आरओ कार्यालय में पहुंचकर संपन्न हो गई। यहां सुनीता राणा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आरओ डीपी सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों आरओ कार्यालय पर भारी पुलिस तैनात किया गया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed