{"_id":"59737d294f1c1b643d8b464d","slug":"bsnl-stall-from-one-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से बीएसएनएल ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से बीएसएनएल ठप
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल 5जी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा पिछले एक हफ्ते से ठप पड़ी हुई है। उसके बावजूद बीएसएनएल के अधिकारियों की ओर से शहर की कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे सरकारी विभागों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले रविवार से बीएसएनएल की सेवा में खराबी आने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में व्यापारियों और इंटरनेट कैफे वालों का व्यवसाय भी ठप पड़ा हुआ है। आंकड़ों के अनुसार मौजूदा समय में शहर में बीएसएनएल के साढ़े चार हजार कनेक्शन हैं, जबकि दो साल पहले कनेक्शनों की संख्या सात हजार से पार थी। खराब नेटवर्क के चलते साल दर साल बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या कम हो रही है। व्यापारियों के अनुसार, हफ्ते भर से अधिक समय गुजरने के बाद भी समस्या को दूर नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
रुद्रपुर आरटीओ विभाग में बीएसएनएल इंटरनेट सेवा ठप होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। इधर, रोडवेज बस स्टेशन में भी बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा खराब होने के चलते कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों के अनुसार, बीएसएनएल कार्यालय में फोन के माध्यम से इंटरनेट नहीं चलने की सूचना दी जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
रुद्रपुर बीएसएनएल कार्यालय के सब डिविजनल इंजीनियर शिलाजीत चौहान से भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वहां से फोन नहीं उठाया गया। बीएसएनएल के अन्य अधिकारियों ने बताया कि मौसम की खराबी के कारण परेशानी आ रही है, जिसे विभाग की ओर से ठीक कराया जा रहा है।