फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Brother-in-law arrested in gang case of sister-in-law, search continues for three accused

Rudrapur: भाभी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में देवर गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों की तलाश जारी

Wed, 25 Feb 2026 10:53 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 25 Feb 2026 10:53 AM IST
सार

रुद्रपुर में सरस मेले से लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर तीन अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
Brother-in-law arrested in gang case of sister-in-law, search continues for three accused
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में पुलिस ने सरस मेले से लौट रही महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उसके देवर की संलिप्तता पाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना में लिप्त तीन अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

सोमवार को एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर बताया था कि रविवार की रात वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में सरस मेला देखने गई थी। मेला देखने के बाद देवर की बाइक से वापस घर लौट रही थी। दूसरी बाइक पर देवर के दोस्त सवार थे। देवर के दोस्तों ने किच्छा बाईपास रोड से चलने का दबाव बनाया। बीएचईएल कंपनी के पीछे सुनसान सड़क पर पहुंचते ही देवर के दोस्तों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि देवर के दोनों दोस्तों ने उसके साथ बारी-बारी से तमंचे और चाकू के बल पर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

एक अन्य युवक को भी कॉल कर मौके पर बुलाया और दुष्कर्म करने को कहा लेकिन तीसरा युवक मौके पर आकर वापस चला गया। रात को किसी तरह वह देवर के साथ वापस घर पहुंची और पति व घरवालों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने देवर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। उसकी शह पर ही महिला से दुष्कर्म होने की पुष्टि के बाद देवर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त राजा निवासी खेड़ा बस्ती और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -प्रशांत कुमार, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed