फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bridge over Dabka River

बाजपुर क्षेत्र में दाबका पर बनेगा रपटा: आर्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bridge over Dabka River
बाजपुर के गांव बैंतखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में अधिकारियों की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों की मांग पर आर्य ने दाबका नदी पर रपटा निर्माण कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव बैंतखेड़ी, गोबरा सहित अन्य स्थानों पर भ्रमण कर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, राशन कार्ड, पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा, जिस पर आर्य ने संबंधित अधिकारियों को जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। आर्य ने सुल्तानपुर पट्टी के जीजीआईसी में वाटर कूलर, सोलर हैंडपंप, सुल्तानपुर पट्टी स्थित जागेशवर मंदिर के सुंदरीकरण के लिए पांच लाख, अलग-अलग स्थानों पर तीन सड़कों के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये, मलिन बस्ती स्थित मंदिर के सुंदरीकरण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। गांव गोबरा के बिजली ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए ऊर्जा निगम अधिकारियों को निर्देशित किया। आर्य ने कहा कि ग्रामीणों ने दाबका पार करने के लिए रपटा बनाने की मांग की है। जल्द ही रपटा बनाने के लिए उनकी तरफ से पूरी कोशिश की जाएगी। फिलहाल दाबका पर पाइप डालकर अस्थाई व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। संचालन भाजपा जिला मंत्री डीके जोशी ने किया। वहां हरमिंदर सिंह लाडी, दारा सिंह, पूर्व जिपं सदस्य टिंकू तोमर, लाल सिंह, भजन सिंह, रजनीत सोनू, पवन शर्मा, पिंटू राणा, राजकुमार, पार्वती देवी, सोनू कंग, अभिषेक तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed