फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bride who escaped from wedding pavilion with 60 thousand rupees arrested

शादी के मंडप से 60 हजार रुपये लेकर फरार हुई दुल्हन गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Bride who escaped from wedding pavilion with 60 thousand rupees arrested
पुलिस गिरफ्त में आई दुल्हन। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। शादी के मंडप से 11 दिन पहले 60 हजार रुपये लेकर फरार हुई दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला को बाइक पर लेकर जाने वाले युवक समेत दो लोग अभी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्त में आई दुल्हन से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी दूल्हा मनोज कुमार का रिश्ता बहेड़ी निवासी महिला से हुआ था। एक जुलाई को महिला अपने तीन साथियों के साथ शादी के लिए रुद्रपुर पहुंची थी। गांधी पार्क में शादी की तैयारियां शुरू होने के बाद दूल्हा-दुल्हन को टीका लगा दिया गया था। मंडप पर शादी की रस्म चल ही रही थी कि दुल्हन के साथ आई अन्य महिलाओं ने कपड़े और अन्य सामान लेने के लिए 60 हजार रुपए ले लिए। रुपये लेने के बाद दुल्हन एक अन्य महिला और युवक के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई थी। दुल्हन पक्ष की ओर से एक बिचौलिया महिला को दूल्हे पक्ष ने पकड़ लिया था। पूछताछ में उसने अपना नाम जयंती निवासी बेहड़ी बताया था। रविवार को एसआई मुकेश मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर फरार हुई दुल्हन सविता निवासी बहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बताया कि उसका विवाह आठ साल पहले बरेली निवासी एक युवक से हुआ था लेकिन पति ने उसे छोड़ दिया। अन्य महिलाओं के संपर्क में आने से उसने शादी के नाम पर ठगी की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed