फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bribery in the name of police regarding land dispute in rudrapur

Rudrapur: जमीनी विवाद को लेकर पुलिस के नाम पर घूसखोरी, सामने आया वीडियो, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

Sat, 10 Aug 2024 08:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 10 Aug 2024 08:10 PM IST
सार

सोशल मीडिया में हो रहे वायरल वीडियो में पुलिस के उच्चाधिकारियों के नाम पर रुपये लेने के मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप को 24 घंटे के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Bribery in the name of police regarding land dispute in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया में हो रहे वायरल वीडियो में पुलिस के उच्चाधिकारियों के नाम पर रुपये लेने के मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप को 24 घंटे के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। मामला थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र का बताया जा रहा है और वीडियो में कार्यलय में व्यक्ति जमीन के मामले में पुलिस से मदद कराने का आश्वासन दे रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल वीडियो एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के संज्ञान में आया तो उन्होंने वायरल वीडियो को देखने के बाद थाना ट्रांजिट कैंप के प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह को वायरल वीडियो की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने वीडियो को गंभीरता से लिया और उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वीडियो में व्यक्ति पुलिस के उच्चाधिकारियों के नाम पर रुपये ले रहा है। वायरल वीडियो में बीच-बीच में एक महिला की भी आवाज सुनाई दे रही है। वह बोल रही है कि अभी इतने ही रुपये रख लो। वायरल वीडियो पुलिस महकमें में चर्चा का विषय बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed