{"_id":"57b00e3a4f1c1b5a446ead68","slug":"breaking-the-door-of-the-store-including-cash-goods-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजा तोड़कर दुकान से नकदी समेत माल उड़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजा तोड़कर दुकान से नकदी समेत माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
टूटा दरवाजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम बिस्कुट बेकर्स दुकान का दरवाजा तोड़कर करीब 12 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान लेकर चोर चंपत हो गए। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात कोतवाली से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित बिस्कुट बेकर्स की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोर गल्ले में रखी 12 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह दुकान मालिक गौरव कक्कड़ को दरवाजा टूटा और सामान बिखरा पड़ा मिला और गल्ले से नकदी गायब मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर जांच पड़ताल की। नगर क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन