{"_id":"6a70e61e73936702f6028bc4","slug":"boxer-kapils-journey-ends-in-the-commonwealth-games-quarter-finals-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-146958-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कॉमनवेल्थ गेम्स में के क्वार्टर फाइनल में थमा मुक्केबाज कपिल का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कॉमनवेल्थ गेम्स में के क्वार्टर फाइनल में थमा मुक्केबाज कपिल का सफर
Tue, 04 Aug 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स में मुक्केबाज बॉक्सर कपिल पोखरिया
काशीपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मुक्केबाज और खटीमा के चकरपुर निवासी कपिल पोखरिया ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रतिभाग किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्कॉटलैंड के मुक्केबाज रॉबर्ट मैकनल्टी से 5-0 से हारकर वह पदक से चूक गए। अब कपिल आगामी एशियन गेम्स की तैयारी करेंगे।
कपिल ने वर्ष 2020-21 तक साई काशीपुर में कोच मुकेश बेलवाल से मुक्केबाजी का प्रशिक्षण लिया। कोच मुकेश बेलवाल ने बताया कि कपिल ने राष्ट्रीय युवा प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और कांस्य समेत कई पदक जीते हैं। वर्ष 2021 में उनका चयन आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में हवलदार के पद पर हुआ।
कपिल ने वर्ष 2023 में गोवा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद वर्ष 2025 में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आयोजित राष्ट्रीय खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
कोच ने बताया कि कपिल वर्तमान में पटियाला में भारतीय टीम और सर्विसेज के कोच हरिकृष्ण बेलवाल से प्रशिक्षण ले रहे हैं। अब वह आगामी एशियन गेम्स की तैयारी करेंगे जिनका आयोजन टोक्यो, जापान में प्रस्तावित है। कपिल के छोटे भाई हर्ष सिंह भी वर्ष 2024 से साई काशीपुर में मुक्केबाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं।