{"_id":"592c6d464f1c1bb349bdb52b","slug":"bolt-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों की मारपीट में चले चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों की मारपीट में चले चाकू
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Tue, 30 May 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी पार्क में रविवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद में एक पक्ष ने चाकू मारकर दूसरे पक्ष के व्यक्ति को घायल कर दिया। आसपास के लोग घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। घायल के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को सौंपी तहरी में रंपुरा निवासी महेश राठौर का कहना है कि उसके पिता रोशनलाल गांधी पार्क के बाहर फास्ट फूड का ठेला लगाते हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि रविवार देर शाम मोहल्ले का ही एक युवक उसके ठेले पर पहुंचा और उसके पिता के साथ गालीगलौज करने लगा उसके पिता ने जब गालीगलौज का विरोध किया तो गुस्से में आकर उक्त युवक ने उसके पिता पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गये। आसपास के अन्य दुकानदारों द्वारा उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस ने महेश की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन