{"_id":"582769884f1c1b6729b3bb13","slug":"bolero-clashed-with-school-bus-12-children-injur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो से भिड़ी स्कूल बस, 12 से अधिक बच्चे चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो से भिड़ी स्कूल बस, 12 से अधिक बच्चे चोटिल
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त स्कूल बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट पीटर स्कूल में चल रही खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए काठगोदाम के स्कूली बच्चों को लेकर आ रही स्कूल बस की हल्द्वानी बाइपास पर बोलेरो से भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूल बस में सवार 12 से अधिक स्कूली बच्चे चोटिल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए किच्छा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शिक्षक और अभिभावक अस्पताल पहुंच गए। घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
सेंट पीटर स्कूल में चल रही खेल प्रतियोगिताओं में शनिवार को भाग लेने काठगोदाम स्थित निर्मला कान्वेंट स्कूल के बच्चे आ रहे थे। इन बच्चों को लेकर आ रही स्कूल बस संख्या यूए04बी 8694 को हल्द्वानी बाइपास पर खुरपिया फार्म के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलरो संख्या यूके06वाई9881 ने टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद बस में सवार स्कूली बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 12 से अधिक बच्चे चोटिल हो गए। भिड़ंत के दौरान मौके पर रोड के किनारे खड़ी खुरपिया फार्म निवासी विजय सक्सेना की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल बच्चों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सूचना पर स्कूल के शिक्षक और अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए, घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
.............................