{"_id":"5974dc884f1c1b0e3b8b47be","slug":"body-trade-busted-five-women-including-two-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत पांच धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत पांच धरे
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीच स्थित मलिक कॉलोनी में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने महिला, युवती और तीन युवकों गिरफ्तार कर लिया है। महिला करीब एक साल से कारोबार संचालित कर रही थी। वह रुद्रपुर के साथ ही हल्द्वानी, बिलासपुर, बहेड़ी और किच्छा से लड़कियां बुलाती थी। पुलिस ने तीन युवकों और महिला के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है, जबकि युवती की काउंसलिंग कराई गई।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि शहर के बीच स्थित मलिक कॉलोनी में एक महिला किराये के मकान में देह व्यापार चला रही है। कोतवाल तुषार बोरा ने पुलिस की दो टीमों के साथ छापा मारा तो महिला और युवती के साथ तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। कमरे की तलाशी लेने पर पर आपत्तिजनक सामग्री के साथ ही 6050 रुपये की नगदी और पांच मोबाइल फोन भी बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्राम शीशगढ़ थाना मनुवापट्टी बहेड़ी निवासी मोहम्मद यासीन पुत्र मुस्तफा अली, रुद्रपुर की एक डिश कंपनी में काम करने वाला सिवान बिहार निवासी राजू यादव पुत्र सियाराम और ग्राम चकौनी किच्छा निवासी मोहित क़ुमार पुत्र किशन राम के साथ ही देह व्यापार कराने वाली महिला के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार महिला का पति सिंदूर आदि का कारोबार करता है। महिला रुद्रपुर में करीब एक साल से देह व्यापार का कारोबार चला रही है। पुलिस से बचने के लिए वह हर तीन माह में कमरा बदल देती थी।
विज्ञापन
कोतवाल तुषार बोरा ने बताया महिला और तीनों युवकों को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि हिरासत में ली गई युवती को उसकी ही परिचित ने पैसों के लालच में देह व्यापार में धकेला है। युवती की काउंसलिंग कराई गई है।
परिजनों को छोड़ प्रेमी से कर ली शादी
मलिक कालोनी में पकड़ी गई महिला मूल रूप से संभल (यूपी) की रहने वाली है।
वह एक दूसरदो साल पहले महिला महिला एक गैरजातीय लड़के से प्रेम करने लगी। जिसे देखते हुए उसके परिजन उसे लेकर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में आकर रहने लगे। और यहां रहने के दौरान ही परिजनों ने बदांयू निवासी एक युवक से उसकी शादी कर दी। कुछ समय बाद महिला के पति की मौत हो गई। तो महिला ने परजिनों की मर्जी के बगैर अपने प्रेमी से शादी कर ली जिसके बाद परिजनों ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। शादी के करीब तीन साल बाद महिला ने देह व्यापार का कारोबार शुरु किया इस समय महिला का एक पांच वर्षीय बेटा भी उसके साथ रहता है। पुलिस को अंदेशा है कि महिला का पति भी इस कारोबार में लिप्त है और पुलिस उसकी धरपकड़ में भी जुटी है।
महिला को सहेली ने तो युवती को मुंहबोली बहन ने धकेला नर्क में
मलिक कॉलोनी में पकड़े गये सैक्स् रैकेट में पकड़ी गई महिला जब शादी के बाद अपने प्रेमी के साथ रहने लगी तो यहां पर उसकी मुलाकात चामुंडा मंदिर के पास ाहने वाली एक महिला से हुई जिसने उसे पैसों का लालच देकर विलासुपर में पहली बार शरीर बेचने का कोराबार कराया इसके बाद महिला ने ख्ुुद ही ग्राहकों से संपर्क साधा और देह व्यापार की सरगना बन गई। वहीं पकड़ी गई हल्द्वानी निवासी मूल रुप से अल्मोड़ा की रहने वाली है। 12वीं की परिक्षा पास करने के बाद हल्द्वानी में अपनी मुंहबोली बहन के यहां रहने लगी और बहन ने ही उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। युवती के अनुसार पकड़े जाने से पहले वह मात्र दो ग्राहकों से मिली जिसके एवज में महिला ने उसे एक हजार रुपये दिये।
मोहित था लड़कियों का मेन स्पलायर
रुद्रपुरा। पकड़े गये सैक्स् रैकेट के लिए किच्छा निवासी मोहित लड़कियों की सप्लाई करता था। महिला सरगना के अनुसार छह माह तक वह खुद ग्राहक बनाती थी लेकिन उसके बाद जब मोहित उसके संपर्क में आया तो मोहित उसके लिए किच्छा, बहेड़ी और विलासपुर से लड़कियों की सप्लाई करने लगा जिसके एवज में वह मोहित को कमीशन देती थी।
250 से अधिक ग्राहक, नंबर किसी का सेव नहीं
रुद्रपुर। सैक्स रेकेट चलाने वाली महिला के करीब 250 से अधिक ग्राहक थे लेकिन उसने किसी का भी नंबर अपने फोन में सेव नहीं किया। पुलिस के अनुसार वह फोन आने पर ग्राहक को उसकी आवाज से ही पहचान लेती थी। हर ग्राहक से उसने एक हजार रुपये तय किये थे जिसमें से पांच सौ रुपये वह ग्राहक को खुश करने वाली लड़की को देती थी। और बांकी अपने पास रखती थी और पूरा कारोबार किराये पर लिए गये एक कमरे में संचालित होता था।