फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Body of teenager missing after crocodile attack found on third day in Nanakmatta

Uttarakhand: मगरमच्छ के हमले के बाद लापता किशोर का तीसरे दिन मिला शव, परिवार में मचा कोहराम; ऐसे हुआ था हादसा

Sat, 03 Aug 2024 07:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 03 Aug 2024 07:31 PM IST
सार

नानकमत्ता में तीन दिन पहले मगरमच्छ के हमले के बाद लापता किशोर का क्षत-विक्षत शव शनिवार को घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जीत गौडी गांव के समीप देवहा नदी में उतराता मिला। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Body of teenager missing after crocodile attack found on third day in Nanakmatta
दलजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नानकमत्ता में तीन दिन पहले मगरमच्छ के हमले के बाद लापता किशोर का क्षत-विक्षत शव शनिवार को घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जीत गौडी गांव के समीप देवहा नदी में उतराता मिला। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

एक अगस्त को ग्राम गोला पीपल बरकीडाड़ी निवासी दलजीत सिंह (15) अपने बड़े भाई गुरुदेव सिंह और पिता बलकार सिंह के साथ पशुओं के लिए चारा काटने नानकसागर जलाशय के पास देवहा नदी के किनारे गया था। नदी किनारे घात लगाए बैठा मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दलजीत को जबड़े में दबाकर नदी के बीच लेकर लापता हो गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: दुकानदार ने चोरी के शक में एक युवक को बेरहमी से पीटा, डंडे से सिर फोड़ा; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग, जल पुलिस, पुलिस व ग्रामीण लापता किशोर की तलाश में जुट गए। शनिवार दोपहर 12 बजे जीत गौडी गांव के समीप देवहा नदी में किशोर का क्षत-विक्षत शव उतराता मिला।

जौलासाल वन क्षेत्र के रेंजर आरके टम्टा, जल पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाल मोटर बोट से बाली साहिब के तटबंध पर लाया गया। किशोर का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद मां बलवंत कौर, बहन सोना कौर, गुरुदेव सिंह, चाचा कश्मीर सिंह व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि दलजीत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला में कक्षा सात में पढ़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed