फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   body of forest inspector missing for two days found in the forest in khatima

Khatima Crime: जंगल में मिला वन दरोगा का शव, हत्या का शक; शनिवार से था लापता, जांच शुरू

Tue, 18 Jun 2024 03:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 18 Jun 2024 03:24 PM IST
सार

हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज के वन दरोगा का श्रीपुर बिचवा के जंगलों में शव मिला। वन दरोगा शनिवार से लापता बताए जा रहे हैं। सूचना पर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने वन अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
body of forest inspector missing for two days found in the forest in khatima
जंगल में मिला वन दरोगा का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज के वन दरोगा का श्रीपुर बिचवा के जंगलों में शव मिला। वन दरोगा शनिवार से लापता बताए जा रहे हैं। सूचना पर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने वन अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकता। जांच के विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

विज्ञापन


शारदा रेंज की कलोनिया चौकी (टनकपुर) में तैनात वन दरोगा दीप चंद्र उप्रेती (47) निवासी चोरगलिया (नैनीताल) शनिवार को श्रीपुर बिछवा गांव की ओर सब्जी लेने आ रहे थे। उनके साथ फायर वाचर सुभाष भी था। बताया जा रहा है कि रास्ते में प्यास लगी तो वन दरोगा ने फायर वाचर को पानी लेने भेज दिया और खुद रास्ते में ही बैठ गए। उनको रास्ते में ही किलपुरा रेंज के वन कर्मचारी भी मिले लेकिन जब वाचर सुभाष लौटा तो उप्रेती वहां नहीं थे।
विज्ञापन


ये पढ़ें- नैनीताल में दिखा सीएम का अलग अंदाज: धामी ने बच्चों संग खेला फुटबॉल, खुद ही बनाई चाय...तस्वीरों में देखें नजारा
विज्ञापन
विज्ञापन


वन वाचर ने इसकी सूचना सेनापानी वन चौकी में दी। चौकी के कर्मचारियों ने टनकपुर रेंजर को मामले से अवगत कराया। रेंजर एक टीम मौके पर भेज वन दरोगा की खोजबीन करवाई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। रविवार तड़के किलपुरा रेंज के वन कर्मचारियों ने गश्त के दौरान श्रीपुर बिचवा के जंगल में वन दरोगा का शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना खटीमा कोतवाली में दी। मृतक के गले में रगड़ के निशान हैं। उनके पास से 13 रुपये, मोबाइल व अन्य आईडी बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed