{"_id":"58cd82ff4f1c1b295a32c147","slug":"body-building-in-kashipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉडी बिल्डिरों ने जमकर दिखाया शरीर का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉडी बिल्डिरों ने जमकर दिखाया शरीर का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में बॉडी बिल्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। उत्तराखंड स्टेट बॉडी बिल्डिंग एंड मैन फिटनेस चैंपियनशिप बॉडी टेंपल क्लासिक 2017 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बॉडी बिल्डरों ने अपने शरीर का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शनिवार को रामनगर रोड स्थित श्रीराम लीला मैदान में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने किया।
विज्ञापन
इसमें गेस्ट के मिस्टर एशिया राहुल बिष्ट और मिस्टर वर्ल्ड यतेंद्र सिंह को जज बनाया गया। यह प्रतियोगिता देहरादून बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन और काशीपुर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से कराई जा रही है। 60 किग्रा भार से 80 किग्रा भार से अधिक वर्ग तक की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बॉडी बिल्डरों ने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता देर रात तक चलती रही।
विज्ञापन