फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bodies of a man and woman found on the roadside in rudrapur

हिट एंड रन: सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली, आखिरी बार टहलते हुए दिखे थे पति-पत्नी; जांच जारी

Mon, 10 Aug 2026 09:50 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 10 Aug 2026 09:50 PM IST
सार

पारले चौक, काशीपुर रोड पर सोमवार देर शाम सड़क किनारे दंपती के शव मिलने से खलबली मच गई। दोनों के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Bodies of a man and woman found on the roadside in rudrapur
Crime - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल

विस्तार

रुद्रपुर शहर के रिंग रोड स्थित पारले चौक, काशीपुर रोड पर सोमवार देर शाम सड़क किनारे दंपती के शव मिलने से खलबली मच गई। दोनों के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान धर्मपुर निवासी संतोष यादव (48) और उनकी पत्नी सुनीता यादव (40) के रूप में हुई है। संतोष यादव सिडकुल स्थित नेस्ले कंपनी के प्रोडक्शन विभाग में तैनात थे। दंपती के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम दोनों पति-पत्नी दानपुर से धर्मपुर की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, उन्हें आखिरी बार रिंग रोड स्थित पारले चौक, काशीपुर रोड के पास टहलते हुए देखा गया था। इसके बाद करीब साढ़े आठ बजे एक ग्रामीण ने दोनों को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा देखा। दोनों के सिर में गंभीर चोटें थीं।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से दंपती की पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में उनकी शिनाख्त संतोष यादव और सुनीता यादव के रूप में हुई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अगर यह हादसा है तो कैसे हुआ और किस वाहन से हुआ। वहीं, स्थानीय लोग इसे हत्या से भी जोड़ रहे हैं लेकिन अभी पुलिस की और इस एंगल पर कोई भी बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शवों को मोर्चरी रखवा दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है- अजय गणपति एसएसपी

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed