{"_id":"5d24e7bc8ebc3e6cd8780f84","slug":"boat-movement-in-khatima-khatima-news-hld348290866","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा नगर में लोगों ने नाव से की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा नगर में लोगों ने नाव से की आवाजाही
विज्ञापन
खटीमा की बंगाली कालोनी में नाव से आते-जाते लोग।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। सीजन की पहली बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। 24 घंटे में हुई 222 मिमी बारिश से सभी नदी नाले उफान पर आ गए हैं। वहीं वार्ड दस में लोगों ने आने जाने के लिए नाव का सहारा लिया।
नगर क्षेत्र में जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों को निजात दिलाने के लिए एसडीएम निर्मला बिष्ट, तहसीलदार यूसुफ अली, पालिकाध्यक्ष, सभासद ने क्षेत्र में बंद नालों और नालियों को जेसीबी से खुलवाया। एसडीएम बिष्ट ने लोहियाहेड रोड, सितारगंज रोड, चंद्र बाटिका, अमाऊं के उन अवरुद्ध मार्गों को जेसीबी से खुलवाया, जिनके कारण जलभराव हो रहा था। लोहियाहेड रोड पर भी पानी निकासी के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। नगर के निचले जगहों के अलावा एनएच की आधी अधूरी नाली के कारण अन्य स्थानों में जलभराव हो गया। नगर के ब्लॉक मार्केट, थारू विकास भवन के आसपास की बस्ती, अमाऊं, आदर्श कॉलोनी, खकरा नाले से लगा इस्लामनगर, सैनिक कॉलोनी, कंजाबाग सड़क जलमग्न स्थिति में रही। एनएच की नाली ने पानी के लिए ठोकर का काम किया है, जिससे ब्लाक मार्केट के आगे की दुकानों में एक से तीन फुट पानी भर गया है।
गर्भवती को अस्पताल ले जाने के लिए नाव का सहारा लिया
खटीमा। सोमवार की रात हुई तेज बारिश से जलमग्न हुई बंगाली कॉलोनी पकड़िया में जलभराव हो गया। इससे लोगों को एक जगह से दूसरी जगह तक जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा। जानकारी के अनुसार रेखा पत्नी सूरज को अपराह्न करीब 11:00 बजे प्रसव पीड़ा होने पर ग्रामीण और परिजन नाव में चारपाई डालकर पीड़िता को मुख्य मार्ग तक लाए। इसके बाद 108 की सहायता से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। रेखा ने अस्पताल में नवजात (पुत्र) को जन्म दिया। बताया कि इससे पहले दो पुत्रियां नीरज 15 और नीलम 10 हैं। बताया कि डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। वहीं गांव के लोगों ने अपनी ही नाव को पानी में उतारा और लोगों ने इससे आवाजाही की। इसी कॉलोनी में बने राधे मंदिर का परिसर भी पानी में डूब गया।
विज्ञापन
निर्माण इकाई से नाली बनवाने को कहा
खटीमा। मूसलाधार बारिश के चलते कोतवाली के पास एक साइड में बनी नाली से निकासी न होने से नगर के एक ओर भरने वाले पानी को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं सितारगंज रोड के एक ओर एनएचआई द्वारा दो नालियां बनाई। पुरानी नाली को सफाई नहीं होने एवं नई नाली का ऐठा व खकरा नाले में निकास नहीं होने से जलभराव की स्थिति बनने लगी है। पूर्व विधायक/नामित सभासद गोपाल सिंह राणा ने एसडीएम से एनएच की निर्माण इकाई को तलब कर कोतवाली के पास एक साइड नाली निर्माण की उचित कार्रवाई करने को कहा है।
पक्के वैकल्पिक मार्ग का काम रुका
खटीमा। परवीन नदी में जलस्तर बढ़ने से पहेनियां में क्षतिग्रस्त पुल के पास बनाए जा रहे पक्के वैकल्पिक मार्ग का काम मंगलवार को रुक गया है। नदी में बने कच्चे वैकल्पिक मार्ग के ऊपर पानी बह रहा था, जो दोपहर को नीचे आ गया और आवागमन शुरू हो पाया। लोनिवि के सहायक अभियंता डीएस जरमाल ने कहा कि नदी में होम पाइप डालने का काम लगभग पूरा हो गया है। यह भी कहा कि रात में बारिश नहीं हुई तो बुधवार को काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब यदि नदी में पानी बढ़ भी गया और मौसम खुला रहा तो काम जारी रहेगा। ब्यूरो
सड़क का पानी घर के दरवाजे तक पहुंचा
खटीमा। खकरा नाले के किनारे बसे समीर का घर पानी निकासी का मार्ग बन गया है। स्थिति यह है कि नदी के रूप में बह रहा सड़क का पानी दरवाजे के रास्ते घर में घुसकर पीछे नाले में गिर रहा है।
मुसलाधार बारिश से छोटे किसानों ने राहत महसूस की
खटीमा। मुसलाधार बारिश से छोटे किसानों ने राहत की सांस ली। संसाधनों के अभाव में जो किसान अभी तक धान की रोपाई नहीं कर पाए थे इस बारिश से उनके खेत तैयार होने लगे हैं। आसमान छूती महंगाई एवं संसाधनों के अभाव में किसान अभी तक धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश के होते ही ये किसान हल बैल लेकर खेतों की जुताई में जुट गए।